24 रुपए में पाएं 28 दिनों का इंटरनेट डाटा!
डाटा वॉर थमने का नाम नहीं ले रही है। आय दिन नए नए प्लान पेश किए जा रहे हैं। जब तक जियो का वेलकम ऑफर चल रहा है कंपनियां अपने सस्ते टैरिफ के चलते अपन यूज़र्स का ध्यान आकर्षित करना चाहती हैं। एयरटेल, बीएसएनएल, आईडिया, वोडाफ़ोन के साथ ही एयरसेल भी इस दौड़ में बनी हुई है।

एयरसेल ने अब 24 रुपए का एक डाटा प्लान पेश किया है, जिसमें कंपनी अपने यूज़र्स को 28 दिनों तक के लिए इंटरनेट डाटा उपलब्ध कराएगी। इस प्लान में यूज़र्स को 1जीबी डाटा मिलेगा।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

एयरसेल के इस नए 1जीबी 3जी डाटा प्लान को पाने के लिए नए यूज़र्स को पहले 329 रुपए का रिचार्ज करना होगा। इसमें उन्हें 2जीबी 3जी डाटा 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा। इस रिचार्ज के बाद यूज़र्स 24 रुपए में 1जीबी डाटा पा सकते हैं, जो कि 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा।
फिलहाल यह ऑफर हर सर्किल में उपलब्ध नहीं है। जहाँ उपलब्ध है उनके नाम हैं कर्नाटक, चेन्नई, आंध्रा प्रदेश, उड़ीसा, कोलकाता, असम, झारखंड आदि।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications








