Reliance Jio Plans: कम कीमत में जियो दे रहा हैं इन 3 प्रीपेड प्लान्स में डेली 2GB डेटा और बहुत कुछ
Reliance Jio Best Prepaid Plans With Daily 2GB Data: रिलायंस जियो आज भारत की सबसे ज्यादा यूजर्स वाली टेलीकॉम कंपनी है। यह अपने यूजर्स को अलग-अलग रेंज और वैलिडिटी में अनगिनत प्रीपेड प्लान्स पेश करती है। यूजर्स 1 महीने से लेकर 1 साल तक के प्लान को सब्सक्राइब कर सकते हैं। वहीं Jio के पास रोजाना 2GB डेटा वाले कई प्लान्स उपलब्ध हैं जिनकी कीमत कम है और बेनेफिट्स ज्यादा। तो आइये आज हम रिलायंस जियो के 3 ऐसे ही प्रीपेड प्लान्स आपको बताने वाले हैं जिनके बेनेफिट्स जानकर आप फैन हो जाएँगे।

Reliance Jio के सबसे बेस्ट डेली 2GB डेटा वाले प्रीपेड प्लान्स
अगर आप भी रिलायंस जियो के एक प्रीपेड यूजर हैं और कम कीमत में रोजाना 3GB डेटा चाहते हैं, तो हम जो नीचे 3 प्रीपेड प्लान्स बताने जा रहे हैं वो आपके लिए अच्छे ऑप्शन्स हो सकते हैं। तो आइये इनके बारे में जानते हैं।
Reliance Jio का 249 रुपए का प्रीपेड प्लान
रिलायंस जियो अपने यूजर्स को सबसे कम कीमत में रोजाना 2GB डेटा के साथ 249 रुपए का प्लान दे रही है। यह सस्ता जियो प्रीपेड प्लान (Cheapest Reliance Jio Prepaid Plan) 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और रोजाना 2GB हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट मिलता है। यानी कुल 46जीबी डेटा मिलता है। जब डेली लिमिट समाप्त हो जाएगी तो आप 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट चला पाएंगे।
Reliance Jio का 299 रुपए का प्रीपेड प्लान
इसी तरह अगर आप थोड़ी ज्यादा वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2GB इंटरनेट डेटा चाहते हैं, तो रिलायंस का जियो 299 रुपए वाले प्लान को सब्सक्राइब कर सकते हैं। Jio का यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें डेली 2GB डेटा के हिसाब से कुल 56GB डेटा मिलता है। इस प्लान में आपको डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते है। इसी तरह जब डेली लिमिट समाप्त हो जाएगी तो आप 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट चला पाएंगे।
Reliance Jio का 533 रुपए का प्रीपेड प्लान
जो यूजर्स कम कीमत में Reliance Jio में डेली 2GB हाई स्पीड वाले इंटरनेट प्लान की खोज में हैं, वो 533 रुपए के इस जियो प्लान को चुन सकते हैं। इसमें आपको प्रतिदिन 2GB का डेटा तो मिलेगा ही बल्कि साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS भी मिलेंगे। इस तरह प्लान में कुल 112 जीबी का डेटा मिलता है। साथ ही जब आप डेली लिमिट में 2GB डेटा खत्म कर देंगे तो बाद में आप 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट चला पाएंगे।

इन दिनों ही रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान्स में आपको एडिशनल बेनेफिट्स में कुछ सब्सक्रिप्शन्स मिलते हैं जिसमें JioTV, JioSecurity, JioCinema और JioCloud शामिल है जिसके लिए कुछ भी एक्स्ट्रा पैसा नहीं लिया जाता है।
कैसे सब्सक्राइब करें इन जियो के प्रीपेड प्लान्स को?
अगर आपको भी ये Reliance Jio के प्रीपेड प्लान्स पसंद आए है, तो आप इनमें से किसी भी प्लान को Reliance Jio की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से या फिर किसी अन्य पेमेंट ऐप से भी सब्सक्राइब करके हाई स्पीड डेटा और अन्य बेनेफिट्स का आनंद ले सकते हैं।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications




