Home
Tariff plan

Jio Addon Plans: डेली डेटा हो गया है खत्म, तो ये रहे जियो के बेस्ट डेटा एड ऑन प्लान्स

भारत में टेलीकॉम कम्पनियाँ रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे प्रीपेड प्लान्स की पेशकश करते हैं। हालांकि कई यूजर्स ऐसे है जिनका कभी-कभी डेली डेटा समय से पहले खत्म हो जाता है। रिलायंस जियो अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए कई 3GB डेली डेटा के प्लान्स भी पेश कर रहा है लेकिन इनकी कीमत ज्यादा होती है इसलिए यूजर्स ज्यादातर डेली 2GB और 1.5GB डेटा वाले प्लान्स को ही चुनते हैं।

Jio Addon Plans: डेली डेटा हो गया है खत्म, तो ये रहे जियो के बेस्ट डेटा एड ऑन प्लान्स

और अगर आप भी उनमें से एक हैं जिनका कभी-कभी डेली डेटा समय से पहले ही खत्म हो रहा है तो इसके लिए आप डेटा एड ऑन प्लान्स को सब्सक्राइब कर सकते हैं जिनमें अच्छा खासा डेटा दिया जा रहा है। तो आज हम आपको Reliance Jio के कुछ बेस्ट डेटा एड ऑन प्लान्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Jio Addon Plans: जियो के बेस्ट डेटा एड ऑन प्लान्स

हमने नीचे रिलायंस जियो के डेटा एड ऑन प्लान्स के बारे में बताया है जिन्हें आप खरीद सकते है:

Jio का 15 रुपये का डेटा एड ऑन प्लान

रिलायंस जियो अपने यूजर्स को 15 रुपये का एक सस्ता डेटा एड ऑन प्लान ऑफर करता है जिसमें 1GB का डेटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी वर्तमान प्लान तक रहती है। हालांकि यह प्लान पहले 11 रुपये में मिलता था।

Jio का 25 रुपये का डेटा एड ऑन प्लान

रिलायंस जियो अपने यूजर्स को 15 रुपये के अलावा 25 रुपये का एक और डेटा एड ऑन प्लान देता है जिसमें 2GB का डेटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी भी वर्तमान प्लान तक रहती है।

Jio का 61 रुपये का डेटा एड ऑन प्लान

रिलायंस जियो 61 रुपये का डेटा एड ऑन प्लान भी देता है जिसमें यूजर्स को 6GB का डेटा मिलता है। अगर आप इसको सब्सक्राइब करते है तो बाकियों की तुलना में सस्ता पड़ता है।

Jio का 121 रुपये का डेटा एड ऑन प्लान

रिलायंस जियो 121 रुपये का एड ऑन डेटा प्लान भी देता है जिसमें यूजर्स को 12GB का डेटा मिलता है। यदि आपका हफ्ते में 2-3 बार डेटा जल्दी खत्म हो रहा है तो आपके लिए यह बेस्ट प्लान रहेगा क्योंकि यह सस्ता पड़ता है।

Jio का 180 रुपये का डेटा एड ऑन प्लान

रिलायंस जियो इसके अलावा अपने यूजर्स के लिए 180 रुपये का एड ऑन डेटा प्लान भी देता है जिसमें यूजर्स को 30GB का डेटा मिलता है। हालांकि यह 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

Jio का 301 रुपये का डेटा एड ऑन प्लान

एड ऑन डेटा प्लान्स में आखिरी प्लान 301 रुपये का आता है। रिलायंस जियो इस एड ऑन डेटा प्लान में 50GB का डेटा देता है जिसकी वैलिडिटी 30 दिनों की हैं।

आप ऊपर बताए गए डेटा एड ऑन प्लान्स को जियो के आधिकारिक ऐप, या किसी पेमेंट ऐप के माध्यम से सबस्क्राइब कर सकते हैं और बिना रुकावट के इन्टरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप रिलायंस जियो, भारती एयरटेल या वोडाफोन आइडिया (वीआई) के अन्य प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान्स के बारे में जानना है तो आप यहाँ क्लिक करके जान सकते हैं। यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आगे शेयर जरूर करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio Best Data Addon Plans List
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X