Home
Tariff plan

वोडाफोन-आइडिया: सिर्फ 98 रुपए में 12 जीबी इंटरनेट डेटा

वोडाफोन-आइडिया कंपनी ने अपना एक पुराना प्लान अपग्रेड किया है। इस प्लान की कीमत 98 रुपए है। इस प्लान में पहले यूज़र्स को महीने भर के 6 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता था लेकिन अब इस प्लान में यूज़र्स को 12 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसका मतलब है कि अब वोडाफोन-आइडिया कंपनी के इस प्लान में यूज़र्स को इंटरनेट डेटा का दोगुना फायदा होगा।

वोडाफोन-आइडिया: सिर्फ 98 रुपए में 12 जीबी इंटरनेट डेटा

वोडाफोन-आइडिया प्लान में मिलेगा डबल बेनिफिट

इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में आपको किसी भी तरह की कोई कॉलिंग और एसएमएस का फायदा नहीं मिलेगा। वोडाफोन-आइडिया कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस प्लान की आधिकारिक लिस्टिंग कर दी है। इससे इस बात की पुष्टि होती है कि इस प्लान में अब यूज़र्स को डबल यानि 12 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। आइडिया की वेबसाइट पर भी इस नए अपडेट को बदल दिया गया है।

हालांकि आपको बता दें कि 98 रुपए के इस रिचार्ज प्लान में 12 जीबी इंटरनेट डेटा दिया जाता है लेकिन एक भी कॉल करने की सुविधा नहीं मिलती है। हालांकि आपको बता दें कि ये प्लान फिलहाल सिर्फ कुछ चुनिंदा सर्किलों में ही उपलब्ध है। उन चुनिंदा सर्किल में आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मुंबई और पूर्वी उत्तर प्रदेश हैं।

एयरटेल के प्लान में भी डबल फायदा

आपको बता दें कि वोडाफोन-आइडिया की तरह ही एयरटेल कंपनी ने भी हाल में अपने एक इसी 98 रुपए के प्लान में इंटरनेट डेटा को डबल कर दिया है। अब एयरटेल की राह पर चलते हुए वोडाफोन-आइडिया कंपनी ने भी अपने 98 रुपए वाले प्लान में इंटरनेट डेटा को डबल कर दिया है।

एयरटेल कंपनी के इस प्लान की बात करें तो एयरटेल का ये प्रीपेड प्लान 98 रुपए का है। इस प्लान में पहले यूज़र्स को 28 दिनों के लिए 6 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता था। अब एयरटेल यूज़र्स को इस 98 रुपए के प्रीपेड प्लान में डबल यानि 12 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डेटा का फायदा होगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।

आपको बता दें कि एयरटेल कंपनी के इस प्लान में सिर्फ इंटरनेट डेटा का ही लाभ मिलता है। इसमें एसएमएस, कॉलिंग या दूसरी किसी सेवाओं का लाभ नहीं मिलता है। एयरटेल कंपनी का ने अपने इस प्लान में डेटा बेनिफिट को डबल करके जियो कंपनी के 101 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को टक्कर दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Vodafone-Idea company has upgraded its old plan. The price of this plan is 98 rupees. Earlier, in this plan, users used to get 6 GB internet data for a month, but now in this plan, users will get 12 GB internet data. This means that now users will get double benefit of internet data in this plan of Vodafone-Idea company.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X