Vodafone Idea: 2 महीने तक बिना रुके चलेंगे वोडाफोन आइडिया के ये बेस्ट प्रीपेड प्लान्स
Vodafone Idea भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी हैं और यह भी Reliance Jio और Airtel की तरह अलग-अलग वैलिडिटी के साथ ढेर सारे प्रीपेड प्लान्स पेश करती है। वोडाफोन आइडिया (वीआई) के 56 दिनों की वैलिडिटी वाले काफी पॉपुलर हैं, क्योंकि इनमें बढ़िया बेनेफिट्स मिलते हैं। तो आज हम आपको Vodafone Idea के 2 महीने की वैलिडिटी वाले प्रीपेड प्लान्स बताएँगे जिनमें डेटा ही नहीं अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा बहुत कुछ मिलता है।

Vodafone Idea के 56 दिनों की वैलिडिटी वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान्स
हमने यहाँ वोडाफोन आइडिया द्वारा प्रदान किए जाने वाले उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताया हैं जिनकी वैलिडिटी 56 दिनों की हैं और बढ़िया बेनेफिट्स के साथ आते हैं।
वोडाफोन आइडिया का 479 रुपए का प्रीपेड प्लान
वीआई अपने यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ 479 रुपए की कीमत पर एक प्लान डेटा हैं जिसमें यूजर्स को डेली 1.5 GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा इसमें आपको बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर, Vi मूवीज और टीवी, डेटा डिलाइट जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं।
Vodafone Idea का 699 रुपए का प्रीपेड प्लान
यदि आपको ज्यादा डेटा की जरूरत रहती है, तो आप 699 रुपए का प्रीपेड प्लान सब्सक्राइब कर सकते हैं। Vi का यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें रोजाना 3GB डेटा के अलावा रोजाना 100 SMS और अन्य बेनेफिट्स समान है जो 479 रुपए के प्लान में मिलते हैं।
Vodafone Idea का 539 रुपए का प्रीपेड प्लान

इसी तरह अगर आप डेली 2GB वाला प्लान ढूंढ रहे हैं जिसकी वैलिडिटी 56 दिनों की हों, तो 539 रुपए का प्लान चुन सकते हैं। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा डेली 2GB का डेटा और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। जबकि इसमें भी आपको बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर, Vi मूवीज और टीवी, डेटा डिलाइट जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं।
वोडाफोन आइडिया का 329 रुपए का प्रीपेड प्लान
अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं हैं और आप थोड़ा बहुत डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते हैं, तो 329 रुपए वाला प्लान चुन सकते हैं जिसकी वैलिडिटी 56 दिनों की है। इसमें आपको कुल 4GB का हाई स्पीड इंटरनेट डेटा के साथ 600 SMS मिलते हैं। जबकि अन्य बेनेफिट्स में आपको Vi मूवीज और टीवी का एक्सेस मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








