Vodafone Idea का यह प्लान आया वापस, कम कीमत में मिल रहा है डेली 4GB डेटा
Vodafone Idea या Vi (वोडाफोन आइडिया) जो देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी हैं और उसने अपने यूजर्स के लिए डेली 4GB डेटा वाले प्लान को दुबारा पेश कर दिया है। बता दें कि, पहले भी कंपनी डबल डेटा ऑफर नाम से कुछ ऐसा प्लान चलाती थी, जिसे नवंबर 2021 में टैरिफ बढ़ोतरी के समय बंद कर दिया गया था। लेकिन अब, कंपनी ने बिना बताए दो प्रीपेड प्लान के बेनेफिट्स में बदलाव किया है जिनमें अब ज्यादा बेनेफिट्स मिलेंगे। इनमें से एक प्लान अब 4GB डेली डेटा के साथ आएगा। आइये इस प्रीपेड प्लान के बारे में जानते हैं थोड़ी डिटेल में।

Vodafone Idea का 475 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आया वापस
वोडाफोन आइडिया (वीआई) का 475 रुपये का प्रीपेड प्लान भारी डेटा चाहने वाले यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर है। वोडाफोन आइडिया इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और वीआई मूवीज और टीवी VIP एक्सेस के साथ हीरो अनलिमिटेड बेनिफिट्स देता है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
हालांकि, पहले इस प्लान में प्रतिदिन 3GB डेटा मिलता था लेकिन अब उसको बढ़ाकर 4GB कर दिया गया है। इस तरह इस वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड में कुल 28GB डेटा को बढ़ाया गया है जो कि एक अच्छा ऑप्शन हो जाता हैं उन लोगों के लिए जिन्हें रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत है।
इस तरह टेलीकॉम मार्केट में Vodafone Idea एक बार फिर एकमात्र ऑपरेटर बन गया है जो अपने यूजर्स को रोज 4GB डेटा प्रदान करता है। आप इस प्लान को वोडाफोन आइडिया की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से या किसी अन्य पेमेंट ऐप के माध्यम से सब्सक्राइब कर सकते हैं और रोजाना भरपूर डेटा का लाभ ले सकते हैं।

इसी तरह कंपनी ने अपने 409 रुपए के प्लान में भी बदलाव किए हैं। जी हाँ, वोडाफोन आइडिया का 409 रुपये वाला यह प्रीपेड प्लान 28 दिनों की छोटी वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा इसमें फिर हीरो अनलिमिटेड बेनिफिट्स जैसे बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट्स जैसे बेनेफिट्स भी मिलते हैं।
इस प्लान के साथ पहले 2.5GB डेली डेटा मिलता था लेकिन अब इसमें 1GB ज्यादा मिलता हैं इस कारण अब आपको इसमें 3.5GB डेटा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








