Home
Tariff plan

Vodafone Idea ने दिल्ली-NCR में शुरू की 5G सर्विस; Jio और Airtel से सीधी टक्कर

Vodafone Idea in Delhi-NCR: भारत में चल रही 5G की रेस में अब Vodafone Idea (Vi) ने भी अपनी जगह बना ली है। मार्च 2025 में मुंबई से शुरुआत करने के बाद अब Vi ने दिल्ली-NCR में भी अपनी 5G सेवाएं शुरू कर दी हैं। इससे पहले Airtel और Jio 5G सेवाएं देश के कई हिस्सों में शुरू कर चुके हैं। आइए जानते हैं Vi की 5G सेवा बाकी टेलीकॉम कंपनियों से कितनी अलग है।

दिल्ली-NCR में शुरू हुई Vi की 5G सर्विस

Vi 5G का 5G प्लान

Vi ने फिलहाल मुंबई, पटना, चंडीगढ़ और अब दिल्ली-NCR में अपनी 5G सेवाएं शुरू की हैं। कंपनी अगस्त 2025 तक 17 प्राइमरी सर्किल में 5G नेटवर्क शुरू करने का प्लान कर रही है। इसके लिए Vi ने Ericsson के साथ पार्टनरशिप की है और AI-पावर्ड Self-Organising Network (SON) टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल कर रही है, जिससे नेटवर्क परफॉर्मेंस में सुधार किया जा सके।

यूजर एक्सपीरियंस के लिए बेहतर टेक्नोलॉजी

Vi की 5G सेवा NSA (Non-Standalone Architecture) पर आधारित है, जिससे 4G और 5G के बीच ट्रांजिशन आसानी से होता है। दिल्ली में हुए ट्रायल के दौरान, कंपनी ने 170 Mbps तक की डाउनलोड स्पीड हासिल की, जो कि स्ट्रीमिंग, गेमिंग और क्लाउड एक्सेस जैसे काम के लिए बेस्ट है।

प्लान्स और ऑफर

Vi ने 5G सेवा के लिए प्राइमरी ऑफर के तहत 5G-इनेबल डिवाइस वाले यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा की सुविधा दी है। मुंबई में Vi के पास 8 अनलिमिटेड 5G प्रीपेड प्लान उपलब्ध हैं, जो 299 रुपये से शुरू होते हैं, जबकि पोस्टपेड यूजर्स के लिए 4 5G प्लान्स दिए गए हैं।

Vi vs Jio vs Airtel 5G कनेक्टिविटी

जहां Reliance Jio और Airtel पहले ही भारत के अधिकांश हिस्सों में 5G सेवाएं शुरू कर चुके हैं, वहीं Vi का 5G नेटवर्क अभी सीमित है। हालांकि, Vi की AI टेक्नोलॉजी, NSA आर्किटेक्चर, और आकर्षक ऑफर्स इसे प्रतिस्पर्धा में मजबूत बनाते हैं। कंपनी ने तीन साल में 55,000 करोड़ रुपये का निवेश 5G विस्तार में करने का वादा किया है, जो आने वाले समय में Vi को अन्य ऑपरेटर्स के बराबर ला सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone Idea launched in NCR Delhi check the plan here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X