Home
Tariff plan

Vi का नया प्लान, सिर्फ ₹98 में मिलेगा 12GB इंटरनेट डेटा

वोडाफोन आइडिया यानि वीआई ने अपने यूज़र्स के लिए एक जबरदस्त इंटरनेट प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत यूज़र्स को एक या दो जीबी नहीं बल्कि पूरे 12 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। अगर आप एक महीने में 10-12 जीबी इंटरनेट खर्च करने वाले यूज़र्स हैं तो आपको बता दें कि वोडाफोन-आइडिया ने 98 रुपए का एक प्रीपेड प्लान पेश किया है।

Vi का नया प्लान, सिर्फ ₹98 में मिलेगा 12GB इंटरनेट डेटा

Vi ने लॉन्च किया 12 जीबी वाला प्लान

इस प्लान के तहत यूज़र्स को 28 दिन की वैधता के साथ 12 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। वोडा-आइडिया के इस प्लान में वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं दी जाती है। इसका मतलब है कि यूज़र्स इस प्लान को अपने मौजूदा प्लान में एक एडिशनल प्लान के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई ऐसे यूज़र्स हैं, जो ज्यादा इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल रोज नहीं करते हैं, तो उनके लिए भी ये प्लान एक अच्छा डेटा प्लान साबित हो सकता है।

Jio का 12 जीबी वाला प्लान

वीआई के 98 रुपए वाले प्लान की तुलना अगर जियो के प्लान से करें तो उसके लिए यूज़र्स को 101 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। जियो कंपनी का भी एक ऐसा प्लान है, जिसमें वो अपने यूज़र्स के लिए 12 जीबी डेटा पेश करती है और उस प्लान की कीमत 101 रुपए है। इस प्लान की वैधता आपके मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है। अगर आपका प्लान 84 दिनों की वैधता वाला है तो 12 जीबी डेटा का इस्तेमाल भी आप 84 दिनों तक कर सकते हैं। वहीं अगर आपका मौजूदा प्लान 28 दिनों की वैधता वाला है, तो आप इस 12 जीबी डेटा का इस्तेमाल भी 28 दिनों तक ही कर पाएंगे।

Airtel का 12 जीबी वाला प्लान

एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान की बात करें तो एयरटेल यूज़र्स को भी 98 रुपए खर्च करके 12 जीबी इंटरनेट डेटा का फायदा मिल जाता है। इस प्लान के साथ यूज़र्स को और कोई सुविधा नहीं मिलती है। वहीं इन 12 जीबी डेटा की वैधता की बात करें तो जियो यूज़र्स की तरह एयरटेल यूज़र्स भी अपने मौजूदा प्लान की वैधता के दौरान 98 रुपए में मिलने वाले 12 जीबी इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone Idea ie Vi has introduced a tremendous internet plan for its users. Under this plan, users will not get one or two GB, but full 12 GB Internet data. If you are a user who spends 10-12 GB of internet in a month, then tell you that Vodafone-Idea has introduced a prepaid plan of Rs 98.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X