ये हैं वोडाफोन आइडिया के धांसू प्रीपेड प्लान्स, सिर्फ इतने रुपए में मिल रहा डेली 1.5GB डेटा
वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) एयरटेल और रिलायंस जियो से थोड़ा पीछे भला हो लेकिन इसके बाद भी यूजर्स के लिए कई बेहतरीन प्रीपेड प्लान्स पेश करता हैं। इसी प्रकार एक्स्ट्रा बेनिफिट जो वीआई (Vi) अपने प्रीपेड प्लान के साथ प्रदान करता है, देश में किसी अन्य दूरसंचार ऑपरेटर द्वारा पेश नहीं किया जाता है। आज हम कंपनी द्वारा पेश किए जाने वाले उन सभी प्लान्स पर फोकस करेंगे, जो डेली 1.5GB डेटा के साथ आते हैं। तो आइए एक-एक करके उन सभी प्रीपेड प्लान्स पर एक नजर डालते हैं।

ये हैं वोडाफोन आइडिया के 1.5GB वाले प्रीपेड प्लान्स
आज हमने यहाँ Vodafone Idea के उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताया है जिनमें डेली 1.5GB का इंटरनेट डेटा मिलता है, तो आइए विस्तार से जानते हैं।
वोडाफोन आइडिया का 299 रुपये का प्रीपेड प्लान
Vi के 299 रुपये के प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलता है। यूजर्स को वीआई हीरो अनलिमिटेड ऑफर का भी एक्सेस मिलता हैं जिसमें वीकेंड डेटा रोलओवर, बिंज ऑल नाइट और डेटा डिलाइट शामिल हैं। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को वीआई मूवीज और टीवी क्लासिक भी मिलता है। हालांकि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
वोडाफोन आइडिया का 479 रुपये का प्रीपेड प्लान
वीआई (Vodafone Idea) का 479 रुपये का प्लान 299 रुपये के प्लान जैसा ही है, लेकिन 56 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। दोनों प्लान्स के बीच एक्स्ट्रा बेनिफिट पूरी तरह से समान हैं। यही प्लान 77 दिनों के लिए 666 रुपये में भी उपलब्ध है। इस कीमत पर, Jio 84 दिनों के लिए 1.5GB डेली डेटा प्लान पेश करता है।

यदि आप वीआई से 1.5GB डेली डेटा के साथ 84 दिनों का प्लान चाहते हैं, तो आपको 719 रुपये का भुगतान करना होगा। वीआई के 666 रुपये और 719 रुपये के प्लान्स सभी एक्स्ट्रा बेनिफिट के साथ आते हैं।
वहीं इसके अलावा 599 रुपये में, वीआई 70 दिनों के लिए एक और प्रीपेड पैक भी प्रदान कर रहा है।
लेकिन अगर आप ऐसे यूजर्स हैं जो लॉन्ग टर्म के प्लान्स को पसंद करते हैं, तो वोडाफोन आइडिया द्वारा पेश किए गए 2899 रुपये के प्लान के लिए जा सकते हैं। इस प्लान के साथ यूजर्स को 365 दिनों के लिए रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। और इसमें भी एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलते है।


Click it and Unblock the Notifications








