PAN Card Correction Online: अब घर बैठे मिनटों में ऐसे करें PAN कार्ड की गलतियां ठीक; स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
PAN कार्ड आज हर भारतीय नागरिक के लिए एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है, चाहे बैंकिंग हो, नौकरी हो, टैक्स फाइलिंग हो या किसी ऑफिशियल काम के लिए पहचान पत्र चाहिए। लेकिन कई बार PAN कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम या पता जैसी गलतियां रह जाती हैं।
अच्छी बात यह है कि अब इन्हें ऑनलाइन सुधारना बेहद आसान हो गया है। सरकार ने PAN करेक्शन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल कर दी है, जिसमें आप घर बैठे NSDL (अब Protean) या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बदलाव कर सकते हैं। नीचे हम आपको पूरी प्रक्रिया एक आसान भाषा में और स्टेप-by-स्टेप समझा रहे हैं ताकि आप बिना किसी एजेंट के अपना PAN आसानी से सुधार सकें।

NSDL (Protean) के माध्यम से PAN Correction कैसे करें?
अगर आप Protean (NSDL) की साइट से PAN अपडेट करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
वेबसाइट खोलें और सेवा चुनें
सबसे पहले Protean की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यहां "PAN Services" में जाकर "Apply for Changes or Correction in PAN Data" ऑप्शन चुनें।
Application Type और Category चुनें
एप्लिकेशन टाइप: "Changes or Correction in PAN Data"
Category: "Individual"
इसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर भरकर Token Number जनरेट करें। यह नंबर आपकी अप्लीकेशन को बाद में रिझ्यूम करने में काम आता है।
अपना PAN नंबर दर्ज करें और गलतियां चुनें
- अब एप्लिकेशन फॉर्म में अपना मौजूदा PAN नंबर डालें।
- फिर उन फ़ील्ड्स को चुनें जिनमें बदलाव करना है, जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो, सिग्नेचर आदि।
सही विवरण और डॉक्यूमेंट अपलोड करें
जिस जानकारी को सुधारना है, उसके लिए नए दस्तावेज़ (Proof) अपलोड करें।
इसके बाद ऑनलाइन भुगतान करें।
दस्तावेज सबमिशन
आपके पास दो विकल्प होते हैं।
- e-KYC/e-Sign (पूरी तरह ऑनलाइन)
- Physical documents submission (कूरियर से भेजें)
UTIITSL के माध्यम से PAN Correction कैसे करें?
अगर आप UTIITSL के माध्यम से PAN कार्ड अपडेट करना चाहते हैं, तो प्रक्रिया भी उतनी ही आसान है:
UTIITSL PAN पोर्टल खोलें
वेबसाइट पर जाएं और "Change/Correction in PAN Card" सेक्शन खोलें।
Apply पर क्लिक करें
- यहां "Apply for Change/Correction in PAN Card Details" चुनें।
- PAN नंबर और Submission Mode चुनें
अपना PAN नंबर दर्ज करें
- डॉक्यूमेंट सबमिशन मोड चुनें (पूरी तरह ऑनलाइन या फिजिकल)
- PAN कार्ड का फॉर्मेट चुनें (e-PAN या physical PAN)
फॉर्म भरें और भुगतान करें
अपनी सुधारी हुई जानकारी भरें और ऑनलाइन पेमेंट करके अप्लीकेशन को पूरा करें।
कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी होंगे?
सुधार के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज देने होते हैं।
- Identity Proof
- Address Proof
- Date of Birth Proof
जिस बदलाव का अनुरोध कर रहे हैं उस पर आधारित सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट
मुख्य विकल्प -Aadhaar Card, Voter ID, Passport, Driving License आदि हैं।
कितना लगता है शुल्क?
- भारतीय पता: ₹50
- विदेशी पता: ₹959 (GST सहित)
PAN कार्ड में सुधार अब पहले की तुलना में कहीं आसान हो चुका है। न कोई लंबी लाइन, न कोई जटिल फॉर्म, बस कुछ मिनट ऑनलाइन और आपका PAN जल्द ही सही विवरण के साथ अपडेट हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications








