इस ऐप के जरिए रिलायंस जियो के रिचार्ज पर मिलेगा भारी कैशबैक
रिलायंस जियो यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। अगर आप जियो का रिचार्ज कराने का सोच रहे हैं, तो मोबाइल वॉलेट पेटीएम के जरिए रिचार्ज कराने पर यूजर्स को कैशबैक मिलेगा। हालांकि इस कैशबैक ऑफर के लिए यूजर को कम से कम 300 रुपए का रिचार्ज करना होगा। इस ऑफर में यूजर को 76 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है।

पढ़ें- सराहा ऐप कर रहे हैं यूज तो इन नुकसान के लिए तैयार रहिए
बता दें कि इसके पहले जियो यूजर्स को 15 रुपए का कैशबैक दे रही थी, लेकिन अब नए प्रोमोकोड में यूजर्स को 76 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यूजर्स को यह कैशबैक JIOPAYTM प्रोमोकोड के जरिए मिलेगा। रिचार्ज से मिलने वाला कैशबैक रिचार्ज कराने के 24 घंटे के अंदर पेटीएम अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।
पढ़ें- पैसेंजर अब ट्रेन में ले सकेंगे फ्री वीडियो मजा, 3000 ट्रेन में शुरू होगी सर्विस
हालाकिं ये ऑफर काफी कम समय के लिए है, क्योंकि 17 अगस्त या उसके कुछ दिनों बाद रिलायंस जियो का ये रिचार्ज ऑफर खत्म हो सकता है। फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि ये ऑफर सभी यूजर्स के लिए है या स्पेशल यूजर्स के लिए। इससे पहले PhonePe वॉलेट ने भी इसी प्रकार का ऑफर पेश किया था।
पढ़ें- फोन में लेना चाहते हैं टेक्स्ट मैसेज का बैकअप, फॉलो करें ये टिप्स
बता दें कि यूजर्स को इस ऑफर का फायदा तभी मिलेगा जब वह पेटीएम की वेबसाइट या एप के जरिए अपने रिलायंस जियो के नंबर को रिचार्ज करेंगे। इस ऑफर के लिए पेटीएम का जो प्रोमोकोड है, उसका फायदा किसी यूजर या नंबर पर एक बार ही मिल पाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








