Home
Apps

अब नहीं होगा किसी का WhatsApp अकाउंट हैक, क्योंकि मिलने वाला है यह फीचर

मेटा के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सिक्योरिटी का पूरा ध्यान रखने की कोशिश करता हैं। हालांकि समय के साथ-साथ WhatsApp पर फ्रॉड काफी ज्यादा बढ़ा है। इसी से छुटकारा पाने के लिए कंपनी ने कई फीचर्स पेश किए है और अब इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए ज्यादा सिक्योरिटी के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके बाद व्हाट्सएप यूजर्स के अकाउंट हैक नहीं हो पाएंगे।

अब नहीं होगा किसी का WhatsApp अकाउंट हैक, क्योंकि मिलने वाला है यह फीचर

WhatsApp में मिलने वाला यह नया फीचर, फिर नहीं होगा किसी का अकाउंट हैक

कहा जा रहा है कि एक नया फीचर, जिसे डबल वेरिफिकेशन कोड (WhatsApp Double Verification Code) कहा जायेगा और कंपनी, Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए काम कर रहा है। जैसा कि नाम से पता चलता है, कथित फीचर नए डिवाइस में साइन इन करने से पहले दूसरा वेरिफिकेशन कोड मांगेगी।

गौरतलब हो कि अभी व्हाट्सएप सिंगल 6-अंकीय वेरिफिकेशन कोड बेस्ड साइन-इन प्रोसेस प्रदान करता है। जब कोई किसी डिवाइस में पहली बार WhatsApp को इस्तेमाल करता है तो इस कोड की आवश्यकता होती है।

व्हाट्सएप फीचर अपडेट ट्रैकर वेबसाइट WABetaInfo ने सबसे पहले बताया है व्हाट्सएप इस प्रकार का एक डबल वेरिफिकेशन कोड फीचर पर काम कर रहा है, जिसके लिए सभी यूजर्स को इस अकाउंट को एक्सेस करने के लिए दूसरा कोड टाइप करना होगा। कहा जा रहा है कि दूसरे कोड की आवश्यकता स्पूफिंग के बढ़ते मामलों से उपजी है जहां उपयोगकर्ताओं को उनके वेरिफिकेशन कोड शेयर करने और स्कैमर्स द्वारा उनके अकाउंट को हैक किया जाता है।

लेकिन इस नए एडवान्स्ड सिक्योरिटी फीचर के बाद किसी भी WhatsApp यूजर्स के अकाउंट को हैक करना मुश्किल हो जाएगा। देखा गया है कि WhatsApp पर आज बहुत फ्रॉड हो रहा है और लोग गलत लिंक भेजकर लोगों से ठगी कर रहे हैं साथ ही उनके अकाउंट भी हैक कर रहे हैं लेकिन इस डबल वेरिफिकेशन कोड के बाद यूजर्स को राहत मिल सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp Is Working On This New Security Feature
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X