WhatsApp ला रहा है ऐसा मजेदार फीचर, किसी को नहीं दिखेगा Online है आप
हमेशा की तरह WhatsApp एक बार फिर से चर्चा में है। ये बात हम सभी को पता है WhatsApp अपने यूजर्स के लिए आए दिन कुछ न कुछ नया करता ही है शायद इसलिए ही WhatsApp बेहद लोकप्रिय ऑनलाइन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है।

इसके साथ ही WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक और अपेक्षित फीचर आ रहा है, जिसे जल्द ही पेश किया जा सकता है। जिससे आप 'ऑनलाइन' स्टेटस इंडिकेटर को पूरी तरह से बंद कर सकते है जिसके बाद आप अपने दोस्तों, परिवार आदि को बिना बताए ऐप को जब चाहें खोल सकते है , चैट कर सकते है ।
WABetaInfo की हालिया रिपोर्ट के अनुसार...
WhatsApp लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस के लिए अपडेट की टेस्टिंग कर रहा है। मैसेजिंग ऐप पर आपके ऑनलाइन होने पर कौन देख सकता है, यह तय करने का विकल्प आपके पास होगा। अभी की बात करें तो , आप केवल अपने Last Seen को सभी से Hide कर सकते है।
कैसे करेगा काम...
यह उन लोगों के बहुत काम आएगा, जो ऑनलाइन रहकर भी नहीं चाहते कि किसी को उनके ऑनलाइन होने का पता चले। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp अपनी चैट में ये सेलेक्ट कर सकेंगे कि कौन उन्हें ऑनलाइन देख सके. इसमें यूज़र्स को दो ऑप्शन 'Everyone' और 'Same as Last Seen' मिलेगा।
एक ऑप्शन तो सभी को ऑनलाइन दिखाने के लिए है, और दूसरा ये कि अगर आपने Last Seen के लिए Nobody कर रखा होगा, तो आपको 'Same as Last Seen' सेलेक्ट करने पर आपका 'Online' स्टेटस भी किसी को नहीं दिखाई देगा ।
कब होगा रोल आउट
WaBetaInfo द्वारा शेयर किया गया वह स्क्रीनशॉट iOS पर WhatsApp के बीटा वर्जन पर है। हालाँकि, यह फीचर WhatsApp के एंड्रॉइड और डेस्कटॉप के लिए भी आने की उम्मीद है। फीचर कब तक रोल आउट होगा, यह अभी पता नहीं चला है क्योंकि यह फीचर ऐप के बीटा वर्जन में भी नहीं आया है।
WhatsApp ने बढ़ाई Delete for Everyone फीचर की टाइम लिमिट बढ़ाई
इसके साथ ही हाल में WhatsApp ने Delete for Everyone फीचर की टाइम लिमिट बढ़ाई है जिसमे WhatsApp समय सीमा को बढ़ाकर दो दिन और 12 घंटे करने की योजना बना रही है। साथ ही WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने उन चुनिंदा यूजर्स के लिए नई समय सीमा को रोल आउट करना शुरू कर दिया है जो एंड्रॉइड ऐप के लिए WhatsApp Beta Latest Version का उपयोग कर रहे है।

अगर अभी की बात करें तो... WhatsApp अब तक, उपयोगकर्ताओं को एक घंटे, आठ मिनट और 16 सेकंड का टाइम देता है। यह वो समय है जब आपने मैसेज किया और अब आपको वो डिलीट करना है पर ध्यान रहें एक घंटे, आठ मिनट और 16 सेकंड के बाद आप उस मैसेज को डिलीट नहीं कर सकते।


Click it and Unblock the Notifications





