Home
Apps

वॉट्सएप के नए फीचर में वीडियो कॉलिंग करना होगा और भी आसान

टॉप इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सएप अपने यूजर्स के लिए नया फीचर पेश करने वाला है। इस फीचर में यूजर्स को वॉट्सएप ऑडियो कॉलिंग को वीडियो कॉलिंग में आसानी से स्विच कर पाएंगे। फिलहाल ये फीचर वॉट्सएप के बीटा वर्जन पर है। अगर वॉट्सएप पर ये फीचर आ जाता है, तो यूजर्स को वीडियो कॉल करने में काफी आसानी होगी। बता दें कि इस साल की शुरूआत से ही व्हाट्सएप मैसेजिंग एप कई नए फीचर्स को पेश कर चुका है।

पढे़ं- वीवो ने बताया आखिर क्‍यों निकाला कर्मचारियों को नौकरी से

वॉट्सएप के नए फीचर में वीडियो कॉलिंग करना होगा और भी आसान

पढ़ें- डुअल-डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए Meizu Pro 7 और Meizu Pro 7 Plus स्मार्टफोन

बीटा वर्जन पर अवेलेबल-

बीटा वर्जन पर अवेलेबल-

व्हाट्सएप इस नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है। बीटा वर्जन पर अवेलेबल वॉट्सएप केइस फीचर का उपयोग कर यूजर वॉयस कॉल से वीडियो कॉल में आसानी से स्विच कर पाएंगे। पहले यूजर्स को इसके लिए वॉयस कॉल कटकर दोबारा वीडियो कॉल करना होता है। नए फीचर को एंड्राइड बीटा वर्जन 2.17.263 पर पिछले हफ्ते ही जारी किया गया था।

डेली यूजर्स की संख्या 2 मिलियन पहुंची-

डेली यूजर्स की संख्या 2 मिलियन पहुंची-

व्हाट्सएप ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसके रोजाना यूजर बेस की संख्या 2 मिलियन तक पहुंच गई है। पिछले साल हर महीने यूजर्स की संख्या 1 बिलियन थी। यानि अब व्हाट्सएप यूजर्स की संख्या का आंकड़ा मासिक की बजाय प्रतिदिन 2 मिलियन हो गया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि 10 में से 9 लोग इसका ऐप को यूज कर रहे हैं।

बटन से होगा कॉल स्विच-

बटन से होगा कॉल स्विच-

व्हाट्सएप पर वॉयस कॉल के दौरान वीडियो कॉल का एक बटन भी उपलब्ध होगा। वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल के नए यूआई में वॉयस कॉल के दौरान स्क्रीन के निचले पैनल पर एक वीडियो कॉल का बटन नजर आ रहा है। यूजर को वीडियो कॉल में स्विच करने के लिए वीडियो बटन को क्लिक करना होगा। इसके बाद कैमरा एक्टिव हो जाएगा और आप वीडियो कॉल कर पाएंगे।

ट्वीट कर दी जानकारी-

ट्वीट कर दी जानकारी-

wabetainfo ने इस नए फीचर की जानकारी यूजर्स को ट्वीट के जरिए दी। कंपनी ने ट्वीट में ये भी बताया कि इस फीचर को डिफॉल्ट के जरिए डिसेबल भी किया जा सकता है।

व्हाट्सएप बिजनेस ऐप-

व्हाट्सएप बिजनेस ऐप-

टिप्सटर ने कंपनी ने हाल ही में अपनी बिजनेस प्लानिंग के बारे में बताते हुए कहा था कि व्हाट्सएप बिजनेस ऐप को स्मॉल और मिड इंडस्ट्री को ध्यान रखकर डेवलप किया जा रहा है। ये एंड्राइड, आईओएस और विंडोज तीनों प्लेटफॉर्म के लिए अवेलेबल होगा। बिजनेस हाउस को अपने ग्राहकों से संपर्क करने के लिए व्हाट्सएप के बिजनेस एप का इस्तेमाल करना होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp is testing new feature for video calling. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X