Home
Computer

तोशीबा ने पेश किया किड लैपटॉप सैटेलाइट L735D

तोशीबा ने पेश किया किड लैपटॉप सैटेलाइट L735D

पीसी मार्केट में हर काम के लिए एक लैपटॉप मौजूद है जैसे अगर आप बिजनेसमैन है तो लिनोवो का थिंक पैड ले सकते है, अगर आपको हाईडेफिनेशन पीसी गेम खेलने का शौक है तो डेल का एलियनवेयर गेमिंग लैपटॉप मौजूद है, हमेशा कठिन परिस्‍थियों से में काम करने वालों के लिए पैनासोनिक का टफबुक सबसे बेहतर लैपटॉप है मगर बच्‍चों के लिए कौन सा लैपटॉप अच्‍छा है इसका जवाब देना थोड़ा मुश्किल है क्‍योंकि बाजार में बच्‍चों के लिए खासतौर से कोई लैपटॉप मौजूद नहीं है।

तोशीबा ने बच्‍चों की पसंद को ध्‍यान में रखते हुए L735D नाम से नया किड पीसी लांच किया है। जिसकी डिजाइन और फनी फंक्‍शन बच्‍चों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। तोशीबा की सैटेलाइट सीरीज के L735D किड लैपटॉप में एएमडी ई-300 प्रोसेसर लगा हुआ है जो बच्‍चों के प्रयोग करने के हिसाब से काफी पावरफुल है। इसके अलावा लैपटॉप 320 जीबी स्‍टोरेज कैपेसिटी दी गई है जिसमें वे अपने वीडियो, कहानिया और ड्राइंग डेटा को सेव कर सकते हैं।

लैपटॉप में 13.3 इंच की बड़ी ट्रू ब्राइट डिस्‍प्‍ले दिया गया है जिसमें वे अपनी पसंद की काटूर्न मूवी बड़े मजे से देख सकते हैं। इसके अलावा L735D किड लैपटॉप में वेब कैम की सुविधा भी मौजूद है। कंपनी ने लैपटॉप के कीबोर्ड को खासतौर से डिजाइन किया है। की बोर्ड में दी गई बटनों का साइज बड़ा रखा गया है ताकी बच्‍चों को लैपटॉप प्रयोग करने में आसानी रहे।

अगर लैपटॉप में आपके बच्‍चे नेट सर्फिंग करना चाहते है तो उन्‍हें सर्फिंग बेफ्रिक होकर करने दीजिए क्‍योंकि लैपटॉप में कई ऐसे सेफ्टी टूल दिए गए है जिसकी मदद से लैपटॉप में ऐसा कोई भी कंटेट ओपेन नहीं होगा जो लैपटॉप के साथ साथ आपके बच्‍चें के मानसिक विकास पर कोई बुरा असर डाले। अक्‍सर बच्‍चें खाने पीने की चीजों को फैला देते है मगर लैपटॉप में दिया गया की बोर्ड पूरी तरह से साफ किया जा सकता है आप चाहें तो कपड़े द्वारा की बोर्ड में फैली चीज को आसानी से साफ कर सकते हैं।

नो ग्‍लासी नियो एक्‍स टेक्‍चर फिनिंश की वजह से लैपटॉप में फिंगर प्रिंट लगने का डर नहीं रहता जिससे लैपटॉप हमेशा साफ रहता है। तो फिर देर किस बात की अगर आप भी अपने बच्‍चों की बर्थडे पार्टी में कोई खास गिफ्ट देना चाहते हैं तो ले आईए तोशीबा का नया L735D किड लैपटॉप। बाजार में तोशीबा L735D किड लैपटॉप 26373 रूपए की अनुमानित कीमत रूपए में उपलब्‍ध है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X