Home
Computer

आसुस का ट्रांसफार्मर प्राइम और एसर आइकॉनिया 200

आसुस का ट्रांसफार्मर प्राइम और एसर आइकॉनिया 200

आसुस और एसर के ट्रांसफार्मर और आईकॉनिया टैबलेट बाजार में हॉट गैजेट बने हुए हैं। आसुस के ट्रांसफारर्मर टैब ने एंड्राएड बाजार में अपनी अच्‍छी पहचान बना ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आसुस का नया टैब ट्रांसफार्मर प्राइम 16 दिसंबर तक लांच कर दिया जाएगा। वहीं एसर का नया आइकॉनियां A200 के भी कुछ ऑनलाइन प्रमोशनल वीडियो जारी किए गए हैं।

आसुस ट्रांसफार्मर प्राइम का शेप काफी स्‍लीक है टैब के साथ में अटैंच की बोर्ड लगाने की सुविधा दी गई है, 8.35 एमएम मोटाइ का आसुस टैब आई पैड 2 से भी पतला है। ट्रांसफार्मर प्राइम में कनेक्‍टीविटी के लिए एचडीएमआई पोर्ट और माइक्रोएसडी कार्ड के अलावा वाईफाई और ब्‍लूटूथ की सुविधा दी गई है, हो सकता है नए टैब में 3 जी सपोर्ट भी मौजूद हो, बेहतर पावर के लिए टैब में एनवीडिया का टैगरा 3 प्रोसेसर दिया गया है जबकि वहीं दूसरी ओर एसर के आइकॉनिया A200 में हो सकता है आसुस की तरह टैगरा 3प्रोसेसर दिया गया हो।

आइकॉनिया A200 में माइक्रो एसडी कार्ड स्‍लॉट के साथ यूएसबी पोर्ट की सुविधा भी मौजूद है, अगर आप अपने दोस्‍तों से चैटिंग करना चाहते हैं तो आइकॉनिया में वेबकैम इनबिल्‍ड है जो इसे आसुस से बेहतर टैब बनाता है। आसुस का ट्रांसफार्मर प्राइम मॉडल में डिस्‍प्‍ले साइज भी एसर के आइकॉनिया से ज्‍यादा बेहतर है। अगर स्‍क्रीन साइज की बात की जाए तो आसुस ट्रांसफार्मर में 10.1 इंच की बड़ी स्‍क्रीन दी गई है जो 1280 x 800 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है।

कुल मिलाकर आसुस का ट्रांसफार्मर और एसर का आइकॉनिया 200 दोनों की एक दूसरे को फीचर और टेक्‍नालॉजी के मामले में कड़ी टक्‍कर देंगे। उम्‍मीद की जा रही है आसुस का ट्रांसफार्मर टैब 500 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 25,000 रूपए के करीब होगी, वहीं एसर आईकॉनिया टैब A200 जनवरी 20 12 में वाजिब कीमत के साथ लांच किया जाएगा

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X