कुछ खास है डेल लेटीट्यूट XT3 लैपटॉप में

अगर आपको याद हो तो डेल ने कुछ समय पहले लेटीट्यूट एक्टी नाम से एक नयू स्टाइल लैपटॉप लांच किया था जिसमें रोटेटिंग स्क्रीन की सुविधा दी गई है। खासकर यूवाओं को यह लैपटॉप काफी पसंद आया। लैपटॉप में तकनीकी रूप से कई उन्नत फीचर दिए है।
हालाकि भारत में यह लैपटॉप उपलब्ध नहीं है मगर इसमें लैपटॉप और टैबलेट दोनों की खूबियां दी गई है। 13.3 इंच की टच स्क्रीन के साथ लैपटॉप में की पैड की सुविधा भी मौजूद है। 320 जीबी हार्डडिस्क के साथ लैपटॉप में दी गई बैटरी 8 घंटे का लम्बा बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है। बेहतर परफार्मेंस के लिए लैपटॉप में सैंडीब्रिज कोर आईथ्री प्रोसेसर इनबिल्ड है।
अगर आप लैपटॉप में कोई जरूरी डेटा सेव करना चाहते है तो बेफ्रिक होकर करिए क्योंकि लैपटॉप में सुरक्षा का पुरा ध्यान रखा गया है। लैपटॉप में लगे रिमोट डाटा डिलीट व फ्री फाल सेंसर डाटा प्रोटेक्टिंग की मदद से कोई भी बाहरी व्यक्ति आपके जरूरी डेटा को चुरा नहीं सकता।
लैपटॉप की बॉडी हाईड्यूरेबल प्लास्टिक से बनी हुई है, इसके अलावा इसमें चार लाख ऑन लाइन एप्लीकेशन का प्रयोग किया जा सकता है। मगर इसकी कीमत आपके होश उड़ा देगी क्योंकि यह बाजार में मौजूद अन्य लैपटॉप के मुकाबले काफी ज्यादा है जी हां डेल लेटीट्यूट बाजार में करीब 1,00,000 रूपए की अनुमानित कीमत में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








