मोटोरोला जूम 2 और एचटीसी क्वाट्रो में कौन है बेहतर टैबलेट

एचटीसी ने हाल ही में लांच किए अपने नए टैबलेट से काफी लोकप्रियता पाई है। पहले के मुकाबले एचटीसी की बाजार हिस्सेदारी भी बढ़ी है। कुछ समय पहले एचटीसी ने स्विफ्ट और फ्लायर नाम से दो नए टैब लांच किए थे वहीं दूसरी ओर मोटोरोला की जूम सीरीज भी काफी पसंद की जा रही है। मोटोरोला जूम में दिए गए नए फीचरों की वजह से भारतीय बाजारों के अलावा अंतराष्ट्रीय बाजार में इसे पसंद किया जा रहा है। आज हम एचटीसी और मोटोरोला टैब में से कौन हैज्यादा बेहतर टैब के बारे में चर्चा करेंगे।
एचटीसी का क्वाट्ररो और मोटोरोला जूम 2, दोनो टैबलेट की डिजाइन कैंडी बार शेप में है। मोटोरोला जूम का आकार जहां 253.9 एमएम x 173.6 एमएमx 8.8 एमएम और भार 599 ग्राम है वहीं एचटीसी क्वाट्रो जूम के मुकाबले थोड़ा स्लिम है। कैरी करने के हिसाब से लगभग दोनों टैबलेटों का साइज और भार दोनों ठीक हैं। मोटोरोला जूम 2 में स्क्रेच रजिसटेंट ग्लास दिया गया है जिससे टैब में स्क्रेच लगने का डर नहीं रहता।
दोनों कंपनियों के टैबलेट के सामने की ओर लाइट सेंसर लगा हुआ है जो लाइट की कंडीशन को सेंस करके स्क्रीन की ब्राइटनेस ऑटोमेटिक एडजस्ट कर लेता है। कैमरे की बात करें तो मोटोरोला जूम 2 में 5 मेगापिक्सल कैमरे के साथ ऑटो फोकस की सुविधा मौजूद है साथ में टैब के द्वार अंधेरे में भी फोटो खींची जा सकती है इसके लिए टैब में लिड लाइट सपोर्ट दिया गया है। दूसरी ओर एचटीसी क्वाट्रो में मैन केमरा 2 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 1.3 मेगापिक्सल का है जो मोटोरोला जूम 2 के मुकाबले कमजोर है।
पावर के लिए मोटोरोला जूम 2 में ड्यूल कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1200 मेगाहर्ट की क्लॉक स्पीड प्रोवाइड करता है। टैब में 1024 की सिस्टम और 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। एचटीसी क्वाट्रो में मोटोरोला के मुकाबले कम मैमोरी स्पेस मौजूद है, क्वाट्रो में क्वॉड कोर टेगरा प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दी गई है।
एचटीसी और मोटोरोला टैब एंड्राएड ओएस पर रन करते है, एचटीसी क्वाट्रो में 4.0 वर्जन का एंड्राएड ओएस दिया गया है तो वहीं जूम 2 में 3.2 वर्जन को ओएस मौजूद है। दोंनो टैब में कनेक्टीविटी ऑप्शन लगभग एक जैसे ही है। वाईफाई, यूएसबी पोर्ट के अलावा दोनों कंपनियों के टैबलेट में ब्लूटूथ और मल्टी फार्मेट सपोर्ट दिया गया है। अगर फीचर और पावर के नजरिए से देखा जाए तो मोटोरोला का जूम 2 ज्यादा बेहतर टैब साबित होता है। बाजार में मोटोरोला जूम 2 टैबलेट 27, 500 रूपए में उपलब्ध है जबकि एचटीसी क्वाट्रो के दामों की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।


Click it and Unblock the Notifications