सैमसंग ने लांच की सीरीज 5 अल्ट्राबुक

नोटबुक बाजार में रोज नए मॉडल के लैपटॉप लांच हो रहें है, कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने भी सीरीज 5 के अंतरर्गत एक नया मॉडल लांच किया, सैमसंग का नया मॉडल एक हाई परफार्मेंस अल्ट्राबुक है जो पोर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी है। इसका भार इतना कम है कि इसे आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सकता है।
सैमसंग अल्ट्राबुक में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 13.3 इंच और 14 इंच स्क्रीन साइज ऑप्शन
- 1366 x 768 पिक्सल रेज्यूलूशन
- एंटीरिफ्लेक्टिव कोटिंग
- एल्यूमीनियम बॉडी
- 16 जीबी सॉलिड स्टेट डिस्क
- 8 जीबी की रैम
- विडों 7 ओएस
- इंटल हाईग्राफिक सपोर्ट
- एचडीएमआई पोर्ट
- वाईफाई, यूएसबी
- ऑप्टीकल डिस्क ड्राइव (14 इंच मॉडल में उपलब्ध)
13.3 इंच और 14 इंच, सैमसंग अल्ट्राबुक के दोनों मॉडलों का साइज काफी कॉम्पैक्ट है, 13.3 इंच मॉडल का भार 1.4 किलो और 14 इंच मॉडल का भार 1.8 किलो है। अल्ट्राबुक में दी गई सॉलिड स्टेट ड्राइव इसका मुख्य आकर्षण है जो साधारण ड्राइव के मुकाबले ज्यादा बेहतर काम करती है।
13.3 इंच के मॉडल में 500 जीबी हार्ड डिस्क दी गई है जबकि 14 इंच मॉडल में 1 टीबी हार्ड डिस्क मौजूद है। इसके अलावा अल्ट्राबुक में कनेक्टीविटी के कई ऑप्शन दिए गए है। सैमसंग ने अल्ट्राबुक की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है मगर अल्ट्राबुक का साइज और लुक बाजार में मौजूद अन्य लैपटॉप को कड़ी टक्कर देगा।
Comments
Best Mobiles in India
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी न्यूज़
नोटिफिकेशन पाएं
Allow Notifications
You have already subscribed


Click it and Unblock the Notifications