सैमसंग ने लांच किया अब तक का सबसे सस्ता टैबलेट, जानिए क्या खास है इसमें
सैमसंग ने इंडोनेशिया के बाली ने चल रहे फोरम 2014 के दौरान कई नई डिवाइसेस पेश की हैं, ग्रांड 2 और गलैक्सी ग्रांड नियो के बाद सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर गैलेक्सी टैब 3 लियो लांच कर दिया है भारत में जिसकी कीमत 16,490 रुपए के करीब होगी। सैमसंग का गैलेक्सी टैब 3 नियो उन लोगों की सभी जरूरतों को पूरा करेगा तो कम दामों में लेटेस्ट फीचरों से लैस एंड्रायड टैबलेट लेने के बारे में सोंच रहे हैं।
पढ़ें: अपने स्लो पीसी को कैसे करें फास्ट ?
सैमसंग गैलेक्सी टैब 3 नियो के फीचरों पर नजर डालें तो इसमें 7 इंच की WSVGA स्क्रीन दी गई है जो 600×1024 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है इसके वाईफाई वर्जन का भार 310 ग्राम और साइज़ 116.4 x 193.4 x 9.7 एमएम है। एंड्रायड जैलीबीन 4.2 ओएस पर रन करने वाले गैलेक्टी टैब नियो में 1.2 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर और 1 जीबी की रैम दी गई है। टैब 3 नियो में 8 जीबी का इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्पेंड किया जा सकता है।
पढ़ें: विंडो 8 के लिए जानिए कुछ जरूरी माउस टिप्स
1
गैलेक्सी टैब 3 नियो की कीमत 16,490 रुपए है अभी तक का सबसे सस्ता सैमसंग टैब है।
2
टैब में 7 इंच की WSVGA रेज्यूलूशन सपोर्ट स्क्रीन दी गई है।
3
टैब 3 नियो के वाईफाई वर्जन का साइज 116.4 x 193.4 x 9.7 एमएम और भार 310 ग्राम है।
4
टैब 3 नियो में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि फ्रंट कैमरा नदारद है।
5
नियो में 3,600 एमएएच की बैटरी लगी हुई है जो 8 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है।
इसमें 2 मेगापिक्सल कार रियर कैमरा दिया गया है लेकिन फ्रंट फेसिंग कैमरा नदारद है। सैमसंग के अनुसार टैब में 3,600 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 8 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम देती है। कनेक्टीविटी फीचरों में नजर डालें तो टैब 3 नियो में वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस का फीचर दिया गया है। टैब में सैमसंग ऐप, सैमसंग चैट ऑन, सैमसंग वॉयस, गूगल प्लस, प्ले बुक, प्ले म्यूजिक, प्ले स्टोर, वॉयस सर्च, यू ट्यूब, प्ले स्टोर, हैंगआउट जैसी कई दूसरी प्री लोडेड एप्लीकेशन दी गईं हैं।


Click it and Unblock the Notifications