Home
Computer

स्‍वाइप ऑल इन वन और कार्बन अग्‍नी 3जी टैबलेटों में कौन का टैबलेट लेंगे?

स्‍वाइप ऑल इन वन और कार्बन अग्‍नी 3जी टैबलेटों में कौन का टैबलेट लेंगे?

टैबलेट मार्केट में इस समय दो कंपनियों के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। अब कंपनियां कम कीमत में सिम स्‍लॉट का फीचर दे रहीं हैं। जिसमें से सबसे लेटेस्‍ट टैबलेट है कार्बन अग्‍नी और स्‍वाइप का ऑल अन वन टैबलेट, दोनों में 3जी सपोर्ट के साथ वॉयस कॉल सपोर्ट दिया गया है जो इनकी सबसे बड़ी खासियत है।

इनमे से कैलिफोर्निया बेस्‍ड स्‍वाइप टेलिकॉम ने जहां मार्केट में पहला 3डी टैबलेट लांच किया था, वहीं 11,999 रुपए में स्‍वाइप ने वॉयस कॉलिंग के साथ ड्युल सिम सपोर्ट ऑल इन वन टैबलेट पेश किया है। वहीं दूसरी तरफ कार्बन मोबाइल ने भी बाजार में 3जी सपोर्ट के साथ अग्‍नी टैबलेट लांच किया है। तो आइए जानते हैं दोनों टैबलेटों में दिए गए फीचरों के बारे में,

डिस्‍प्‍ले: स्‍वाइप टैबलेट में 7 इंच की एचडी स्‍क्रीन दी गई है जो 1028 x 768 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है जिसके मुकाबले कार्बन अग्‍नी में 7 इंच की कैपेसिटिव टच स्‍क्रीन दी गई है जो 800 x 480 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है।

पढ़ें: कार्बन स्‍मार्ट टैब 3 ब्‍लेड और माइक्रोमैक्‍स फनबुक टॉक

ऑपरेटिंग सिस्‍टम: ओएस के सेंगमेंट में नजर डालें तो दोनों टैबलेटों में आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस दिया गया है।

प्रोसेसर: स्‍वाइप टैब में 1.5 गीगाहर्ट का प्रोसेसर दिया गया है जबकि कार्बन टैब में 1 गीगाहर्ट का क्‍वॉलकॉम प्रोसेसर मौजूद है।

स्‍टोरेज: मैमोरी के मामले में स्‍वाइप टैबलेट अग्‍नी से ज्‍यादा बेहतर है। स्‍वाइप में 8 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 1 जीबी रैम कैपेसिटी दी गई है जिसके मुकाबले अग्‍नी में 4 जीबी इंटरनल मैमोरी 512 एमबी रैम दी गई है।

पढ़ें: कार्बन ने लांच किए दो नए स्‍मार्टटैब 9 और टैब3 एंड्रायड टैबलेट

कैमरा: स्‍वाइप टैबलेट में 2 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसकी मदद से यूजर वीडियो कालिंग कर सकता है लेकिन कार्बन अग्‍नी में केवल 1.3 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा ही मौजूद है।

कनेक्‍टीविटी: दोनों टैबलेटों में वाईफाई, ब्‍लूटूथ, जीपीएस के साथ 3 जी सपोर्ट मौजूद है।

बैटरी: स्‍वाइप और अग्‍नी में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो अच्‍छा बैटरी बैकप देती है।

कीमत: स्‍वाइप ने ऑल इन वन टैबलेट को 11,999 रुपए में लांच किया है वहीं कार्बन अग्‍नी की कीमत 10,000 रुपए है।Read in English 

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X