भारत में लॉन्च हुआ Moto Pulse M Wired ओवर-द-ईयर हेडफोन
हैडफोन का लुक काफी क्लासी है और साउंड क्वालिटी के अलावा हैडफोन का लुक भी इसका यूएसपी है।
सस्ते और पॉपुलर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी मोटोरोला ने इंडिया में Moto Pulse M Wired ओवर-द-ईयर हेडफोन लॉन्च किया है। मोटोरोला के इस हेडफोन की कीमत 2,999 रुपए है। हेडफोन का लुक काफी क्लासी है और साउंड क्वालिटी के अलावा हेडफोन का लुक भी इसका यूएसपी है। खासकर इसका गोल्ड कलर वेरिएंट यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

पढ़ें- सावधान: ये खिलौने करते हैं 24 घंटे आपकी जासूसी !
मोटोरोला कम्पेनियन प्रोडक्ट रेंज के इंडियन लाइसेंस होल्डर श्याम टेलीकॉम लिमिटेड ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो में Moto Pulse M Wired ओवर-द-ईयर हेडफोन को इंडियान यूजर्स के लिए पेश कर दिया है। मोटो Pulse M हेडफोन मेटल फिनिश डिजाइन के साथ सॉफ्टली पेडेड हेडबेंड और मैमोरी फोम के साथ आता है। ये इन-ईयर डिजाइन ईयर हूक के साथ आता है, जो इसे बाहर रखता है। साथ ही इसमें आपको डिटेचेबल 3.5एमएम ऑडियो केबल मिलता है।
पढ़ें- वॉट्सएप पर आने वाले ये 6 फीचर कर देंगे हर ऐप की छुट्टी
मोटोरोला के इस हेडफोन में फोल्डेबल ईयर कप डिजाइन दिया गया है, जिसकी वजह से इसे आसानी से पैक कर सकते हैं। हेडफोन के साथ एक रिमोट भी मिलेगा, जिससे यूजर्स हैंड्स फ्री कॉलिंग और म्यूजिक को कंट्रोल का मजा ले सकते हैं। ओवर ईयर कप के जरिए हेडफोन क्लियर साउंड क्वालिटी देता है। हेडफोन 96डीबी ऑडियो आउटपुट के साथ आते हैं। ये आपको व्हाइट, गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications