Home
News

सावधान: ये खिलौने करते हैं 24 घंटे आपकी जासूसी !

इंटरनेट क्राइम कंपलेन सेंटर डिवीज की तरफ से पेरेंट को कहा गया है कि खिलौनों को खरीदते वक्त उनमें मौजूद कैमरा और माइक की अच्छे तरीके से जांच कर लें।

By Neha

एफबीआई ने अमेरिका में चेतावनी जारी की है कि बच्चों के खिलौनों के जरिए यूजर्स की जासूसी की जा रही है। इंटरनेट क्राइम कंपलेन सेंटर डिवीज की तरफ से पेरेंट को कहा गया है कि खिलौनों को खरीदते वक्त उनमें मौजूद कैमरा और माइक की अच्छे तरीके से जांच कर लें। इनमें मौजूद कैमरे और माइक के जरिए लोगों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

सावधान: ये खिलौने करते हैं 24 घंटे आपकी जासूसी !

पढ़ें- हैकर्स ने 3 मिनट में की 45 करोड़ की चोरी !

हाल ही में एफबीआई ने पेरेंट्स को चेतावनी दी कि मार्केट से कोई भी खिलौना खरीदने के पहले उसकी जांच कर लें। खिलौनों में मौजूद कैमरे और स्पीकर के जरिए नाम, एड्रेस, उम्र, हॉबी और वर्कप्लेस जैसी जानकारियां इकट्ठी की जा रही हैं। यूजर्स से कहा गया है कि अगर ये टॉयज इलेक्ट्रॉनिक हैं, तो उन्हें स्विच ऑफ रखें।

सावधान: ये खिलौने करते हैं 24 घंटे आपकी जासूसी !

पढ़ें- टॉप 8 ऐप्स में शामिल हुए नए फीचर्स की लिस्ट

टॉयज में मौजूद सेंसर की वजह से यूजर्स की प्रायवेसी और सुरक्षा को नुकसान पहुंच सकता है। स्मार्ट टॉयज में मौजूद कैमरा माइक्रोफोन, जीपीएस और डेटा स्टोरेज जैसे फीचर्स भी हैं, जो 24 घंटें आपकी एक्टिविटी और बातचीत को रिकॉर्ड करते रहते हैं।

पढे़ं- स्मार्टफोन की कीमत पर शाओमी ने लॉन्च किया सबसे सस्ता Smart TV

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि इस तरह की जानकारी यूजर की आईडेंटिटी फ्रॉड के लिए यूज की जा सकती है। इसके अलावा थर्ड पार्टी कंपनी को भी इस तरह की जानकारी बेची जा सकती है। इसके अलावा आपके पिन और पासवर्ड भी इन खिलौनों के जरिए लीकर कर यूजर को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

पढे़ं- आपके 'शौक' जानने गूगल रखेगा आपकी सर्च हिस्ट्री पर नजर

बता दें कि एफबीआई की डिवीजन ने इसके लिए इंटरनेट कनेक्टेड टॉयज की लिस्ट जारी की है, जिन खिलौनों में इस तरह का रिस्क हो सकता है। साथ ही ऐसे खिलौनों से दूर रहने और इन्हें स्विच ऑफ रखने की भी हिदायत दी है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
FBI released a public service announcement alerting parents to the dangers potentially imposed by smart toys. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X