आओ सुनाए प्यार की एक कहानी, PUBG गेम खेलते-खेलते मिले दिल और हो गई शादी
आपने काफी सारी लव स्टोरी के बारें में पढ़ा या सुना होगा। कई लव स्टोरी हमारा दिल भी छू जाती है कि कैसे लोग एक दूसरे को पाने के लिए सबकुछ भुल जाते हैं और जी जान लगा देते हैं। आज हम आपको भी एक लव स्टोरी के बारें में बताएंगे, लेकिन यह लव स्टोरी सबसे अलग है।

क्या आपने कभी गेम वाली लव स्टोरी के बारें में सुना है कि किसी को गेम खेलते खेलते प्यार हो गया? जी हां। PUBG मोबाइल गेम काफी चर्चा में है। लोग इस गेम के दीवाने बन गए हैं। वहीं कई इस गेम को बंद करने की मांग कर रहे हैं। इन्हीं सबके बीच दो लोग ऐसे थे, जिनके गेम खेलते खेलते दिल मिल गए और उन्होंने शादी कर ली है।
बेमिसाल शादी
दरअसल Egypt के एक जोड़े ने ट्विटर में अपनी शादी की कुछ तस्वीरों को शेयर किया। इन तस्वीरों का कैप्शन का मजेदार लेकिन चौंकाने वाला था। इस जोड़े ने अपने कैप्शन में "Started from pubg , now we're here.", लिखा हुआ था। जिसका मतलब है कि वह जोड़ा सबसे पहले PUBG गेम में मिला था, जिसके बाद उन्हें एक दूसरे से प्यार हुआ और उन्होनें शादी कर ली। यह खबर सोशल मीडिया में आग की लपटो की तरह फैल रही है।
सबसे ज्यादा चर्चित गेम
यह गेम काफी समय से चर्चा में है। हालांकि यह चर्चा नकारात्मक तौर पर सामने आ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि यह गेम बच्चों की मानसिकता पर काफी बुरा असर डाल रहा है। वहीं दूसरी ओर कई बच्चे इस गेम के चक्कर में खुदखुशी भी कर चुके हैं। भारत में भी इसका असर बढ़ता जा रहा है। जिसके चलके सरकार इस गेम पर बैन करने पर विचार कर रही है। इतना ही नहीं, Vellore Institute of Technology ने PUBG को हॉस्टल में बैन कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications








