एयरटेल, बीएसएनएल, रिलायंस और आईडिया पर पाएं टॉकटाइम और डाटा लोन
पोस्टपेड यूज़र्स को जहां बैलेंस खत्म होने की कोई चिंता नहीं होती है वहीं प्रीपेड यूज़र्स को अक्सर लो बैलेंस जैसे परेशानियों से गुज़रना पड़ता है। खासकर उन यूज़र्स को जो थोड़े लापरवाह होते हैं। लेकिन अब उन्हें भी चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। क्योंकि अधिकतर टेलिकॉम कंपनियां अब अपने यूज़र्स को टॉकटाइम और डाटा लोन की सुविधा देती हैं।
हर टेलिकॉम कंपनी का एक खास नंबर होता है। जिसपर कॉल करके यूज़र को इंस्टेंट लोन मिल सकता है। तो यदि आप किसी इमरजेंसी में फंस जाएं या आपको कभी अर्जेंट कॉल करनी हो आपके फोन में बैलेंस न हो तो आप बस एक नंबर डायल करें और बैलेंस आपके खाते में जोड़ दिया जाएगा।
हम यहां पर एयरटेल, वोडाफ़ोन, बीएसएनएल और रिलायंस समेत कई अन्य टेलिकॉम कंपनियों के लोन प्रोवाइडर नंबर की लिस्ट लाए हैं, तो चलिए एक नज़र डालते हैं इन नंबर्स पर-
एयरटेल टॉकटाइम कोड
यदि आप एयरटेल यूज़र हैं और आपका बैलेंस 5 रुपए से कम है तो आपको टॉकटाइम लोन मिल सकता है। आप अपने एयरटेल नंबर से *141*10# डायल करें या फिर आप 52141 पर कॉल कर सकते हैं। आपको 10 रुपए तक का टॉकटाइम मिल सकता है। एयरटेल इसका शुल्क आपके खाते में पर्याप्त बैलेंस होने काट लेगा।
एयरटेल डाटा लोन कोड
यदि आपको अपने एयरटेल नंबर पर डाटा लोन चाहिए तो इसके लिए आपको अपने फोन से *141*567# डायल करें आपके नंबर पर 50 एमबी डाटा क्रेडिट कर दिया जाएगा, जिसकी वैलिडिटी 2 दिनों की होगी। इसका शुल्क 15 रुपए है।
वोडाफ़ोन टॉकटाइम लोन कोड
वोडाफ़ोन यूज़र्स को अपने नंबर टॉकटाइम लोन के लिए 1241 डायल करना है या फिर आप 'SMS CREDIT' का मैसेज 144 पर भेज दें। आप लोन के लिए *111*10# भी डायल कर सकते हैं। आपको जो मेन्यु मिलेगा आप उसमें से 'छोटा क्रेडिट' सेलेक्ट करें और 1 से रिप्लाई करें। इसके बाद आपके खाते में 10 रुपए जमा कर दी जाएंगे, जिसका शुल्क 13 रुपए आपके खाते से काट लिया जाएगा।
वोडाफोन डाटा लोन
डाटा लोन के लिए आपको *111*10# डायल करने के बाद और 'छोटा क्रेडिट' सेलेक्ट करने के बाद 2 से रिप्लाई करना होगा। या फिर आप 'SMS CREDIT' का मैसेज 144 पर भेज सकते हैं। आपके खाते में 30एमबी डाटा 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आ जाएगा। इसका शुल्क 10 रुपए है।
बीएसएनएल टॉकटाइम लोन कोड
बीएसएनएल यूज़र्स अपने नंबर से 'SMS CREDIT' टाइप कर उसे 53738 पर भेज सकते हैं, इससे आपके खाते में 10 रुपए जमा हो जाएंगे। यदि आप 24 घंटे के अन्दर रिचार्ज करा लेते हैं तो आपके खाते से 10 रुपए काटे जाएंगे नहीं तो 11 रुपए का शुल्क लिया जाएगा।
रिलायंस टॉकटाइम लोन कोड
रिलायंस में आपको दो राशि का टॉकटाइम मिलता है। यदि आपको 5 रुपए का लोन चाहिए तो आप *141*5# डायल करें, यदि आपको 10 रुपए का टॉकटाइम चाहिए तो आप *141*10# करें।
आईडिया डाटा लोन कोड
आईडिया के यूज़र्स डाटा लोन के लिए दी गए स्टेप्स फॉलो करें। 25एमबी 2जी डाटा के लिए डायल करें *150*06#, इसका शुल्क आपको 6 रुपए पड़ेगा। *150*333# डायल करेंगे तो आपको 35एमबी ३जी लोन मिलेगा जिसका शुल्क 11 रुपए है।
एयरसेल टॉकटाइम लोन
यदि आपका टॉकटाइम बैलेंस 10 रुपए से कम है तो आप *414# डायल करें या आप 12880 पर कॉल करें या फिर SMS LOAN टाइप कर 55414 पर भेज दें। आपको 10 रुपए मिलेंगे जिसका शुल्क 12 रुपए होगा।


Click it and Unblock the Notifications