Home
How to

वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान पर अमेजॉन प्राइम मेम्बरशिप कैसे एक्टिवेट करें..?

By Bhawna Gupta

ज्यादातर कंपनियों की तरह वोडाफोन भी अपने ब्रांड को बाजार में बेचने और अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए काफी प्रयास कर रही है। अनलिमिटेड रोमिंग, सबसे सस्ते गारंटी बिल, मोबाइल बीमा और भी बहुत कुछ। अपने यूज़र्स को ज्यादा फायदा देने के लिए वोडाफोन ने अपने रेड पोस्टपेड प्लान में कई बदलाव किए हैं, जिसमें ज्यादा डेटा के साथ वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ के लिए बंडल भर सब्सक्रिप्शन कंपनी दे रही है। आपको मूल रूप से 399 के प्लान में 40 जीबी डेटा मिलता है, वहीं 499/माह के प्लान में 75 जीबी के आस-पास मिलता है।

वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान पर अमेजॉन प्राइम मेम्बरशिप कैसे एक्टिवेट करें..?

वोडाफोन का रेड पोस्टपेड

डेटा को दोगुना करने के अलावा इसमें और भी फायदे हैं, आपको एक साल का वोडाफोन प्ले और अमेज़ॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान्स जिनकी कीमत 399रु या उससे ऊपर है, सभी में 1 साल की अमेज़ॉन प्राइम मेम्बरशिप मुफ्त में मिलती है।

लेकिन ध्यान रखें कि यदि आप पहले से ही अमेज़ॉन प्राइम यूज़र्स हैं तो आपको मुफ्त मेम्बरशिप नहीं मिलेगी क्योंकि यह ऑफर केवल नए कस्टमर्स के लिए है। हालांकि, वोडाफोन प्ले मेम्बरशिप हर किसी के लिए उपलब्ध है। आप वोडाफोन प्ले में लाइव टीवी, पॉपुलर शो, लेटेस्ट फिल्में और ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियो देख सकते हैं।

पढ़ें: Jio को टक्कर देने ये कंपनी लाई सबसे धांसू प्लान

अमेज़ॉन प्राइम यूज़र्स को वीडियो, ऑडियो या फिर एंटरटेनमेंट वीडिओज़ के लिए मासिक या सालाना सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। लेकिन वोडाफोन रेड आपको ये एक साल के लिए बिल्कुल मुफ्त देता है।

अमेज़ॉन प्राइम मेम्बरशिप को एक्टिवेट करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-

स्टेप1: सबसे पहले अपने एंड्रॉइड या ios स्मार्टफोन पर माई वोडाफोन ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप2: उसके बाद क्रेडेंशियल्स का यूज़ करके वोडाफोन प्ले ऐप में लॉग इन करें।

स्टेप3: वोडाफोन प्ले ऐप में लॉग इन करने के बाद, स्क्रोल करें, नीचे 'YOUR RED BOX' नाम से कार्ड होगा, उस कार्ड में 'UNBOX YOUR BENEFIT' पर टैप करें। उसके बाद आपसे वोडाफोन प्ले ऐप डाउनलोड करने के लिए पूछा जाएगा।

स्टेप4: वोडाफोन प्ले ऐप में लॉग इन करने के बाद, आपको एक कार्ड दिखाई देगा जिसे आप अमेज़ॉन प्राइम वीडियो को एक्टिवेट करने के लिए टैप कर सकते हैं। यहां से आपकी ऐप ओपन हो जाएगी, लेकिन अगर आपने अभी तक लॉग इन नही किया है, तो आपको लॉग इन करना होगा।

स्टेप5: अगर आप वास्तव में अमेज़ॉन प्राइम के लिए नए हैं, तो आपके एकाउंट पर एक साल की मेम्बरशिप एक्टिवेट हो जाएगी और अब इसके बाद, आप पूरे साल अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर फिल्में और टीवी शो देख सकते हैं। इसके अलावा आपको अमेजॉन से शॉपिंग करने पर टू डे शिपिंग का लाभ भी मिलेगा।

अमेज़ॉन प्राइम वीडियो इंडिया के साथ साझेदारी करने वाला वोडाफोन पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है। तो आप भी वोडाफोन रेड का यूज़ करके, अमेज़ॉन प्राइम का फायदा उठा सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Vodafone Red Postpaid Plans, which cost $ 399 or above, all get 1 year Amazon's Amazon membership free. Amazon Prime Users have to take monthly or yearly subscriptions for video, audio or entertainment videos. In this article, we will explain how to activate Amazon Prime membership.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X