फालतू मेल से बार-बार भर जाता है इनबॉक्स, ऐसे करें ब्लॉक
ईमेल यूजर्स का मेल अकाउंट अक्सर की मेल्स से भरा होता है। इनमें से कुछ मेल जरूरी होते हैं और कई मेल्स फालतू भी होते हैं। ये मेल्स बार-बार रिसीव होते हैं और इनबॉक्स भर जाने से कई बार जरूरी मेल नहीं आ पाते हैं। ज्यादातर यूजर्स को ये पता ही नहीं होता है कि इन मेल को कैसे ब्लॉक करना है और ऐसे में यूजर्स इस तरह की एक-एक मेल को डिलिट करते हैं। ये प्रोसेस न सिर्फ न सिर्फ आपका समय बर्बाद करने वाला है, बल्कि इसमें आपके जरूरी मेल डिलिट होने का भी डर होता है।

पढे़ं- Sarahah ऐप पर मैसेज भेजने वाले का नाम जानना चाहते हैं आप ?
अगर आप भी अपने जीमेल बॉक्स में मौजूद ढेरों फालतू मेल से परेशान हैं, तो यहां हम आपको जीमेल के एक ऐसे फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आपके इनबॉक्स में आने वाले बेकार के मेल आपको नजर नहीं आएंगे और अपने आप डिलिट भी हो जाएंगे। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
पढ़ें- कहीं ट्रैक तो नहीं हो रहा है आपका फोन ? ऐसे करें पता !
स्टेप 1-
सबसे पहले जीमेल खोलें और साइन करने के बाद सबसे ऊपर दिख रहे सर्च बार के राइट कॉर्नर पर नीले रंग के सर्च बटन के बगल में नीचे की तरह बने ऐरो पर क्लिक करें।
स्टेप 2-
अब आपने सामने एक फ्रॉम सेक्शन खुलकर आएगा। उसमें जिस ई-मेल आईडी को ब्लॉक करना चाहते हैं उसे डालें।
स्टेप 3-
अब आपको उस फॉर्म के नीचे राइट कॉर्नर पर क्रिऐट फिल्टर का ऑप्शन दिखेगा।
स्टेप 4-
उस पर क्लिक करें और डिलीट इट को चेक करें।
स्टेप 5-
अब एक बार फिर से क्रिऐट फिल्टर पर क्लिक करें। अब उस ईमेल आईडी से आने वाले सभी मेल खुद ही ट्रैश फोल्डर में चले जाएंगे और 30 दिन बाद अपने आप डिलिट हो जाएंगे। साथ ही आपको उस आईडी से आने वाले मेल के नोटिफिकेशन नहीं मिलेंगे।
स्टेप 6-
दूसरा तरीका ये है कि यदि आपने किसी मेल को खोला है और उसे ब्लॉक करना चाहते हैं तो उसके राइट साइड में दिख रहे डाउन एरो बटन पर क्लिक करें। अब आपको उस आईडी को ब्लॉक करने का ऑप्शन दिखेगा।


Click it and Unblock the Notifications








