Home
How to

IRCTC अकाउंट के लिए Aadhar होगा जरूरी, ऐसे करें लिंक

By Neha
How to download e-aadhaar card? (Hindi)

भारत सरकार देश से मिलने वाली हर सेवा को आधार से लिंक करने के प्रयास में लगी है। इसी क्रम में सरकार ने IRCTC अकाउंट को भी आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। रेलवे ने लोगों को IRCTC अकाउंट आधार से वैरिफाई करने के लिए एक खास छूट का ऐलान भी किया है। रेलवे के नए रूल के मुताबिक, अब आधार से लिंक आईआरसीटीसी खातों द्वारा हर महीने 12 टिकट बुक किए जा सकेंगे। बता दें कि अगर आप अपने IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराते हैं, तो आप महीने में 6 से ज्यादा टिकट नहीं बुक करा सकेंगे।

IRCTC अकाउंट के लिए Aadhar होगा जरूरी, ऐसे करें लिंक

अगर आप भी रेलवे की तरफ से मिल रही इस छूट का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलोकर अपना आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक करें।

पढ़ें- पीसी या लैपटॉप के बिना फोन से पेनड्राइव में ऐसे ट्रांसफर करें डेटा

स्टेप 1- सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट का लिंक https://www.irctc.co.in ओपन करें।

स्टेप 2- अब आप अपने IRCTC में लॉगिन करके, 'माई प्रोफाइल' ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आधार केवाईसी के लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ें- 2 करोड़ से ज्यादा कीमत के आईफोन X चोरी, चोरों ने ऐसे दिखाई हाथ की सफाई

स्टेप 3- इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया विंडो खुल जाएगा। यहां अपना 12 अंकों का आधार कार्ड डालें।

स्टेप 4- अब सेंड OTP ऑप्शन पर क्लिक करें। सेंड OTP पर क्लिक करने के बाद अब आपके आधार से रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा।

पढ़ें- Whatsapp हुआ बंद, दुनियाभर में यूजर्स हो रहे हैं परेशान

स्टेप 5- अब आपके नंबर पर आए उस OTP को फिल कर दें। ओटीपी फिल करते ही आपका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से वैरिफाइड हो जाएगा। वेरिफाइड होते ही आपको मैसेज मिलेगा कि आपकी केवाईसी डिटेल्स को सफलतापूर्वक अपडेट कर दी गई हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
how to link aadhar with irctc account. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X