Youtube पर बनाएं अपना चैनल बनाकर घर बैठे कमाएं लाखों रुपए
पॉपुलर वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब के बारे में सभी इंटरनेट यूजर्स जानते हैं। गूगल का वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब यूजर्स के मनोरंजन के साथ के साथ ही यूजर्स की कमाई का जरिए बन सकता है। यूट्यूब पर चैनल बनाकर आप वीडियो अपलोड कर सकते हैं और लाइक और व्यू के हिसाब से गूगल इन वीडियो के लिए भुगतान करता है। हालांकि इन वीडियो में गूगल की टर्म एंड कंडीशन के अनुसार कंटेंट होना चाहिए। अगर आप भी यूट्यूब पर अपना चैनल बनाना चाहते हैं, तो फॉलो कीजिए ये सिंपल स्टेप्स।

स्टेप 1- यूट्यूब पर चैनल बनाने के लिए आपके पास एक्टिव जीमेल अकाउंट होना जरूरी है। अगर आपके पास जीमेल अकाउंट नहीं है, तो सबसे पहले जीमेल अकाउंट बनाएं। अब यूट्यूब ओपन करें।
पढ़ें- अकाउंट से कटने के बाद भी ATM से नहीं निकले पैसे, तो तुरंत करें ये काम

स्टेप 2- यूट्यूब पर जाकर दाएं कोने में सबसे ऊपर अपने यूट्यूब अकाउंट की थंबनेल इमेज पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने से ड्एक रॉप डाउन टैब खुल जाएगा, अब इस टैब में यूट्यूब सेटिंग के लिए 'क्रिएटर स्टूडियो' के पास दिए गए गियर आइकन पर जाएं।
स्टेप 3- इस गियर आइकन पर क्लिक करने के बाद आप अकाउंट सेटिंग पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे, जहां आप 'क्रिएट ए चैनल' विकल्प को सेलेक्ट कर सकते हैं।
पढ़ें- पासवर्ड भूलने के बाद 4 तरीकों से अनलॉक कर सकते हैं मोबाइल
स्टेप 4- एक नया डायल़ग बॉक्स खुलेगा जिसमें आपको यूट्यूब चैनल का नाम डालना होगा। यूट्यूब चैनल के नाम के लिए आप अपने नाम का पहला और अंतिम अक्षर या कोई दूसरा (रिकमंडेड) नाम चुन सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने नाम से मिलते-जुलते नाम को ही चैनल का नाम बनाएं। स्टेप 5- एक बार नाम सेलेक्ट करने के बाद आपको कैटेगरी सेलेक्ट करनी होगी। इतना करने के बाद यूट्यूब की टर्म्स और कंडीशन एक्सेप्ट करने के लिए वहां बने डायलॉग बॉक्स पर क्लिक करना होगा। इसको डन कर दें। पढ़ें- आपके स्मार्टफोन में छुपे हैं ये 3 गेम्स, बिना इंटरनेट ले सकते हैं मजा स्टेप 6- अब आपका यूट्यूब चैनल बन चुका है। अब आप एक नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। यहां आप बैकग्राउंड आर्ट, चैनल आइकन और चैनल इमेज सेट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







