सारे कॉन्टेक्ट्स हो गए डिलिट, ऐसे करें रिस्टोर
मोबाइल यूजर्स के फोन में कई सारे कॉन्टेक्ट्स नंबर होते हैं। कई बार छोटी सी गलती से फोन में मौजूद सारे कॉन्टेक्ट डिलिट हो जाते हैं। ऐसे में अक्सर लोग फेसबुक और वॉट्सएप के जरिए लोगों से संपर्क कर उनका नंबर मांगते हैं, लेकिन इस स्थिति में सभी कॉन्टेक्ट्स का वापिस आना संभव नहीं है। अगर आप भी कभी इस परेशानी से गुजर चुके हैं, आज जान लीजिए कि फोन के कॉन्टेक्ट्स को दोबारा रिस्टोर कैसे किया जाता है। इसके लिए सिर्फ आपकी जीमेल आईडी की जरूरत होगी।

अपने फोन से डिलिट हुए कॉन्टेक्ट वापिस पाने के लिए ये स्टेप फॉलो करें।
पढ़ें- Amazon Sale: नोकिया, लिनोवो, शाओमी और मोटो स्मार्टफोन पर 15% की छूट
स्टेप 1- सबसे पहले अपने ब्राउजर में नई गूगल कॉन्टेक्ट्स वेबसाइट खोलें। यहां उसी अकाउंट से लॉगिन करें, जिसके कॉन्टेक्ट्स वापस पाना चाहते हैं।
स्टेप 2- वेबसाइट खोलने के बाद लेफ्ट साइट पर मौजूद मेन्यू ऑप्शन पर जाएं और मोर बटन पर क्लिक करें।
पढे़ं- जल्दी इंटरनेट डाटा ख़त्म होने से है परेशान, तो ऐसे बंद करे ऑटो अपडेट!
स्टेप 3- अब आपको रीस्टोर कॉन्टेक्ट्स का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4- यहां आप टाइम फ्रेम के आधार पर डिलिट हुए कॉन्टेक्ट्स रिस्टोर कर सकते हैं। अब आपके सारे कॉन्टेक्ट्स दोबारा आ जाएंगे।
पढे़ं- Facebook यूजर्स न करें इस मैसेज रिप्लाई, सेंड हो रही हैं निजी तस्वीरें
नोट- बता दें कि गूगल कॉन्टेक्ट्स के जरिए आप सिर्फ 30 दिनों के अंदर डिलिट हुए कॉन्टेक्ट्स को ही रीस्टोर कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








