ऑनलाइन EPF ट्रांसफर कैसे करें, यहाँ जानें तरीका
ऑनलाइन EPF ट्रांसफर कैसे करें: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (The Employees' Provident Fund Organisation) यानी ईपीएफओ (EPFO) जहाँ लगभग हर कंपनी के कर्मचारी का खाता होता है जहाँ पर पीएफ जमा होता है और उसको बाद में निकाल सकते है। आज डिजिटाइजेशन के कारण EPF की सेवाओं का फायदा भी ऑनलाइन उठा सकते हैं। अब ऑनलाइन तरीकों से हम EPF के बैलेंस को चेक कर सकते हैं और पैसा निकालने के लिए फॉर्म भी भर कर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा अब ईपीएफ को ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

यदि आपने अभी-अभी नौकरी बदली है और आप अपने पीएफ को अपने पूर्व एम्प्लॉयर से अपने वर्तमान एम्प्लॉयर को ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो अब आप ऐसा ऑनलाइन कर सकते हैं।
ऑनलाइन EPF ट्रांसफर कैसे करें - How To Transfer EPF Online
अगर आप भी उनमें से एक हैं जो अपने ईपीएफ को ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो हमने यहाँ डिटेल्स में पूरा प्रोसेस बताया है, तो आइए विस्तार से जानते हैं;
स्टेप 1: सबसे पहले आपको EPFO के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है, इसके लिए आप यहाँ क्लिक करके जा सकते हैं https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/और वहाँ अपने यूएएन और पासवर्ड का उपयोग करके अपने ईपीएफ खाते में लॉगिन कर दें।
स्टेप 2: अब, आपको लॉगिन करने के बाद Online Service का ऑप्शन नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद अब आपको 'One-Member-One EPF Account (Transfer Request)' के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 4: अब आपको अपनी पर्सनल जानकारी और वर्तमान पीएफ अकाउंट की डिटेल्स को वेरिफाई करना है।
स्टेप 5: एक बार जब आप अपने पीएफ अकाउंट (PF Account) के डिटेल्स को वेरिफाई कर लेते हैं, तो अपने पिछले एम्प्लॉयर के पीएफ अकाउंट के डिटेल्स को देखने के लिए Get Details पर क्लिक करें।
स्टेप 6: अब Claim Form को वेरिफाई करने के लिए या तो अपने पिछले एम्प्लॉयर या वर्तमान एम्प्लॉयर को सेलेक्ट करें।
स्टेप 7: किसी एक एम्प्लॉयर को सेलेक्ट करें और अपनी यूजर आईडी या UAN को टाइप करें।
स्टेप 8: इसके बाद जो आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है उसपर एक ओटीपी आएगा तो आपको Get OTP के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 9: अब जो आपको एक वन टाइम पासवर्ड मिलेगा उसको खाली जगह में डालें और Submit बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 10: इसके बाद आपको पीएफ ट्रांसफर रिक्वेस्ट फॉर्म को सेल्फ अटेस्ट करना होगा और आपके एम्प्लॉयर को आपके ईपीएफ ट्रांसफर रिक्वेस्ट के बारे में भी सूचित किया जाएगा।
एक बार जब आपका एम्प्लॉयर ईपीएफ ट्रांसफर रिक्वेस्ट को स्वीकार कर दे देता है, तो आपका PF आपके सेलेक्टेड अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications







