आ गया जियो का एक और धमाका ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा आपको
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो यूज़र्स के लिए एक बार फिर सेलिब्रेट करने का मौका है। कंपनी ने कोई फ्री ऑफर तो पेश नहीं किया है लेकिन इस नए ऑफर के साथ आप अपनी जेब बचा सकते हैं। रिलायंस जियो का यह नया ऑफर एक बार फिर टेलिकॉम सेक्टर में हलचल जरुर करेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस जियो पेटीएम पर कैशबैक ऑफर पेश कर रही है। जिसके तहत कंपनी 300 और उससे अधिक के रिचार्ज पर 76 रुपए का कैशबैक दे रही है। यह रिचार्ज यूज़र्स को पेटीएम के जरिए ही करना होगा।
कैसे मिलेगा ऑफर
इसके लिए सबसे पहले आपको पेटीएम ऐप पर जाना होगा, यहां आप मोबाइल प्रीपेड या मोबाइल पोस्टपेड का ऑप्शन चुनेंगे। आपका जो कनेक्शन है आप अपने अनुसार इसे चुन सकते हैं।
#2
अब अपना रिलायंस जियो का नंबर एंटर करें, रिचार्ज अमाउंट, ऑपरेटर आदि फिल करें और प्रोसीड टू रिचार्ज पर क्लिक करें।
#3
इसके बाद आपको Have a Promo code? के एक्टिवेटिड लिंक पर क्लिक करें। आपको एक प्रोमो कोड मिलेगा, आप इसे एंटर करें और Done सेलेक्ट करें।
24 घंटे के अंदर क्रेडिट हो जाएगा अमाउंट
रिलायंस जियो का कैशबैक ऑफर 300 रुपए के रिचार्ज से ऊपर के ही प्लान पर मिलेगा। इसमें यूज़र्स सीधे 76 रुपए की बचत कर सकते हैं। यह अमाउंट यूज़र के अकाउंट में अगले 24 घंटों के भीतर क्रेडिट कर दिया जाएगा।
ध्यान रखें
रिलायंस जियो रिचार्ज पर यूज़र तभी कैशबैक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं जब वो यह रिचार्ज पेटीएम ऐप या फिर वेबसाईट के जरिए अपना जियो नंबर रिचार्ज करवाएं।


Click it and Unblock the Notifications







