JioPhone की बीटा टेस्टिंग शुरू, यूज़र्स कर सकेंगे इस्तेमाल
रिलायंस जियो के पॉपुलर फीचर फोन (इंडिया का स्मार्टफोन) जियोफोन की बीटा टेस्टिंग आज से शुरू हो गई है। यह जियोफोन का पहला बैच है। रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की सालाना मीटिंग में इस बात की जानकारी दी थी कि 15 अगस्त से फोन की बीटा टेस्टिंग शुरू की जाएगी।

फोन की बीटा टेस्टिंग में यह फोन कच यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा। हालाँकि इसका मतलब यह बिलकुल भी नहीं है कि यह फोन मार्केट में आ गया है। यह अन्य यूज़र्स के लिए सितम्बर में उपलब्ध होगा, फिलहाल इसे जियो के एम्प्लाइज के लिए ही उपब्ध कराया गया है।
जियोफोन में कई ऐसे फीचर्स हैं जो अब तक फीचर फोन में नहीं देखे गए थे। इन फीचर्स में 4जी VoLTE, इंटरनेट, वॉयस सर्च, मल्टीमीडिया ऐप, मिरररिंग आदि।
जियोफोन की बुकिंग
रिलायंस जियो का फीचर फोन फिलहाल आम यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। हालांकि इस फोन के लिए 24 अगस्त से बुकिंग शुरू होगी, जिसके बाद यह सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। फोन की बुकिंग के लिए आपको आधार कार्ड की जरुरत पड़ेगी।
जियोफोन फीचर्स
रिलायंस जियो का जियोफोन कई आकर्षक और शानदार फीचर्स के साथ आता है। जिसमें सबसे मजेदार है वॉयस सर्च। आप इस फोन में वॉयस सर्च से किसी को मैसेज भेज सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं। मल्टीमीडिया ऐप्स, इंटरनेट जैसे फीचर्स भी हैं।
धन धना धन
रिलायंस जियो फोन अनलिमिटेड वॉयस, डाटा और टेक्स्ट के साथ आता है। ग्राहकों को इसके लिए जियो धन धना धन का रिचार्ज कराना होगा, जो कि 153 रुपए का है। इसमें हाईस्पीड डाटा 500एमबी हर दिन यूज़र्स को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








