Home
How to

WhatsApp Tips and Tricks; : Uninstall किए बिना कैसे हों मैसेजिंग ऐप से गायब

व्हाट्सएप ( WhatsApp ) भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में से एक है। प्लेटफॉर्म का दावा है कि रोजाना अरबों मैसेज एक दूसरे को भेजे जाते है जो बहुत बड़ा आंकड़ा है। लेकिन, कई बार आपका व्हाट्सएप ( WhatsApp ) का उपयोग करने का मन नहीं करता है और आप उस पर मैसेज प्राप्त करना बंद करना चाहते है।

WhatsApp Tips and Tricks; : Uninstall किए बिना कैसे हों गायब..

इसके साथ सबसे बड़ा मुद्दा यह है कि आप मैसेज को आने से नहीं रोक सकते या व्हाट्सएप ( WhatsApp ) को Uninstall किए बिना उससे छुटकारा नहीं पा सकते है। इसलिए, यदि आपका मोबाइल डेटा या वाई-फाई चालू है, तो आपको इस मैसेजिंग ऐप पर मैसेज प्राप्त होंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप इस ऐप के लिए बैकग्राउंड डेटा को बंद कर देते है या व्हाट्सएप ( WhatsApp ) को बंद रखते है, फिर भी आपको नए मैसेज के लिए सूचनाएं मिलेंगी।

आपके मैसेज के लिए ब्लू टिक को बंद करने का भी कोई मतलब नहीं है क्योंकि ऐप आपको संदेश भेजना बंद नहीं करेगा और इस सुविधा को डिसेबल करने का मतलब है कि सेंडर यह नहीं जान पाएगा कि आपने मैसेज पढ़े हैं या नहीं।

जब आप ऐप खोलते है, तो व्हाट्सएप ( WhatsApp ) सभी को दिखाएगा कि आप ऑनलाइन है और आपके पास इसे छिपाने का कोई विकल्प नहीं है। यदि आप इस मैसेजिंग ऐप के मुख्य उपयोगकर्ता है और कुछ समय के लिए इसका उपयोग नहीं करना चाहते है, तो ऐप को हटाए बिना Disappear होने और मैसेज प्राप्त न करने का एक तरीका है जो आज हम आपके लिए लेकर आए है तो चलिए बिना किसी देरी के बताते है कि Uninstall किए बिना कैसे हों WhatsApp से गायब ( Disappear )


मैसेजिंग ऐप को डिलीट किए बिना WhatsApp से कैसे गायब ( Disappear ) हों

प्रक्रिया बहुत सरल है और इसे करने में 1 मिनट से भी कम समय लगेगा। आपको बस एक सेटिंग बदलनी है और आपका काम हो जाएगा।

स्टेप 1: WhatsApp पर लॉन्ग प्रेस करें और "App info" आइकन पर टैप करें।
स्टेप 2: अब आपको टॉप पर "Force Stop" विकल्प दिखाई देगा। आपको बस उस पर टैप करने की जरूरत है ।
स्टेप 3: WhatsApp को बैकग्राउंड में बंद कर दें। एक बार ऐसा करने के बाद, आप इस ऐप पर मेसेज प्राप्त करना बंद कर देंगे।

WhatsApp Tips and Tricks; : Uninstall किए बिना कैसे हों गायब..

नोट: यदि आप इस ट्रिक को फॉलो करते है, तो सेंडर को केवल एक टिक दिखाई देगा, जिसका मूल रूप से मतलब है कि मैसेज आपको डिलीवर नहीं किया गया है। डबल टिक का मतलब है कि संदेश आपको दिया गया है, लेकिन आपने इसे पढ़ा नहीं है। ब्लू टिक का मतलब है कि संदेश प्राप्तकर्ता द्वारा पढ़ा गया है।

ध्यान रखें कि जैसे ही आप WhatsApp खोलेंगे, यह फिर से काम करना शुरू कर देगा और फिर आपको संदेश प्राप्त होंगे। अगर आप इस ऐप से गायब होना चाहते है, तो इसे बैकग्राउंड में बंद रखें और मैसेज न पाने के लिए "फोर्स स्टॉप" विकल्प का इस्तेमाल करें।

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp tips and tricks: WhatsApp is one of the most popular messaging apps not only in India but across the world. The platform claims that billions of messages are sent to each other every day, which is a huge figure. But, sometimes you don't feel like using WhatsApp and you want to stop receiving messages on it. How to Disappear from WhatsApp without Deleting Messaging App? The process is very simple and will take less than 1 minute to do. All you have to do is change a setting and you're done.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X