Home
Mobile

10 हजार रुपए से कम में आने वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट ऑप्शन

By Neha

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इस समय मिड बजट स्मार्टफोन पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। पिछले कुछ समय में मिड बजट स्मार्टफोन यूजर तेजी से बढ़े हैं और कई इस प्राइस रेंज में कई कंपनियों ने बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के साथ फोन लॉन्च किए हैं। हालांकि कई बार यूजर्स कई ऑप्शन होने की वजह से कैमरा, प्रोसेसर, स्क्रीन साइज, मेमोरी सहित तमाम फीचर के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं। अगर आप भी आपका बजट भी 10,000 रुपए है और आप इस बजट में नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो यहां हम आपको इस बजट रेंज में बेस्ट स्मार्टफोन ऑप्शन बता रहे हैं।

10 हजार रुपए से कम में आने वाले ये 5 स्मार्टफोन हैं बेस्ट ऑप्शन

शाओमी रेडमी  4A- कीमत 5,999 रुपए और 6,999 रुपए

शाओमी रेडमी 4A- कीमत 5,999 रुपए और 6,999 रुपए

रेडमी के स्मार्टफोन्स को हमेशा से ही बजट के मामले में सबसे बेहतरीन माना गया है। Redmi 4A स्मार्टफोन इस बजट में एक अच्छा फोन है। यह फोन 2GB रैम, 16GB इंटरनल मेमोरी और 3GB रैम, 32GB इंटरनल मेमोरी के दो वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके 2 जीबी वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपए है और 3जीबी वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपए है। इस फोन को अमेजन पर खरीदा जा सकता है।

माइक्रोमैक्स Canvas Infinity- कीमत 9,999 रुपए

माइक्रोमैक्स Canvas Infinity- कीमत 9,999 रुपए

माइक्रोमैक्स Canvas Infinity का सबसे खास फीचर है, इसका 5.7 इंच का डिस्प्ले। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। फोन को स्पीड देने के लिए इसमें 3GB की रैम, 32GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सुपर पिक्सल और ऑटो एचडीआर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका अपर्चर 2.0 का है। वहीं फ्रंट कैमरे की बात करें, तो इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी सॉफ्ट लाइट दी गई है।

Coolpad note 5 lite C- कीमत 7,777 रुपए

Coolpad note 5 lite C- कीमत 7,777 रुपए

कूलपैड नोट 5 लाइट सी स्मार्टफोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। इसका रेसोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है। फोन में कंपनी ने 1.1GHz स्नैपड्रैगन 210 क्वाड कोर एसओसी दिया है। ग्राफ़िक्स के लिए इसमें अड्रेनो 304 जीपीयू भी है। कूलपैड का नया स्मार्टफोन नोट 5 लाइट सी 2 जीबी की रैम के साथ आता है, इसमें 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इस फोन की स्टोरेज को मैमोरीकार्ड की मदद से 64 जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है। कूलपैड नोट 5 लाइट सी में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, यह ऑटोफोकस के साथ आता है। इस फोन में f/2.4 अपर्चर और फ्लश सपोर्ट है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कंपनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह बजट फोन 2500mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 240 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने की क्षमता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ और 4जी LTE सपोर्ट है। फोन में प्रोक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और एक्सेलेरोमीटर भी दिया गया है।

Samsung Galaxy J2 Pro- कीमत 9000 रुपए

Samsung Galaxy J2 Pro- कीमत 9000 रुपए

वाइब्रैंट कलर और एमोलेड डिस्प्ले के साथ Samsung का Galaxy J2 Pro इस रेंज का अच्छा फोन है। ये सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2016) का वेरिएंट है। इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। जे2 प्रो में भी स्मार्ट ग्लो और टर्बो स्पीड फ़ीचर दिए गए हैं। इसमें में 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी8830 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-400एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस हैंडसेट में ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। प्रो में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में एफ/2.2 अपर्चर वाला लेंस है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Xiaomi Redmi Note 4 लेक ब्लू एडिशन-

Xiaomi Redmi Note 4 लेक ब्लू एडिशन-

शाओमी रेडमी नोट 4 का  लेक ब्लू एडिशन को भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सेदारी के लिए कंपनी झील बचाओँ अभियान के तहत लॉन्च किया गया है। यह वेरियंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ आता है, जिसकी कीमत12,999 रुपए है, वहीं इसके 2 जीबी रैम और 32 जीबी मैमोरी की कीमत 9,999 रुपए है।इससे पहले जो रंग उपलब्ध कराए गए थे उसमें ब्लैक, गोल्ड और डार्क ग्रे रंग मौजूद थे। मेटल बॉडी वाले Redmi Note4 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। साथ ही इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में 625 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। डुअल सिम वाला नोट4 MIUI 8 बेस्ड एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर काम करेगा। फोन Redmi Note4 की मोटाई 8.4mm है जबकी Note3 की 5.4mm थी। Note 4 में बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए स्पीकर को बॉटम में प्लेस किया गया है। फोन की बैटरी 4100 mAh की है और ज्यादा देर तक साथ देने के लिए नई टेक्नोलॉजी के साथ डेवेलप की गई है। अगर कैमरे की बात की जाए तो Note4 के रियर में CMOS सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। रियर कैमरा f/2।0 अपर्चर, 77 डिग्री वाइड एंगल लेंस और डुअल टोन LED फ्लैश के साथ आएगा वहीं फ्रंट कैमरा 85 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आएगा। क्नेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, wi-fi, Bluetooth, GPS,Micro-USB दिया गया है। फोन सभी डिवाइस से क्नेक्ट हो जाने वाला रिमोट सेंसर फीचर से लैस है।

 
Best Mobiles in India

English summary
5 best android smartphone under 10000 rupees. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X