दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ इस महीने लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन
इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अगस्त महीने में दमदार फीचर्स के साथ कुछ नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। कुछ स्मार्टफोन्स के लॉन्च की डेट भी सामने आ चुकी है और यूजर्स बेसब्री से इन हैंडसेट का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी उन यूजर्स में शामिल हैं, तो यहां हम इस महीने पेश होने जा रहे इन स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में आपको बता रहे हैं।

पढ़ें- पाकिस्तान में बैन हो सकता है फेसबुक, वजह कर देगी हैरान
ब्लैकबेरी कीवन-
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है, ब्लैकबेरी कीवन स्मार्टफोन का। ब्लैकबेरी ने लॉन्च के मीडिया इनवाइट्स भी भेज दिए हैं। अगर इस फोन के स्पेक्स की बात करें, तो इस फोन में आपको 4.5 इंच के फुल एचडी टचस्क्रीन डिस्प्ले और कंपनी के टिपिकल डिजाइन के साथ क्वर्टी कीपैड मिलेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3GB रैम, 32GB स्टोरेज और 3,505mAh की बैटरी दी है। ये एंड्रॉयड लेटेस्ट वर्जन 7.1 पर चलेगा। अगर कैमरे की बात करें, तो इसमें 12MP का रियर कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा, एक्सपैंडेबल स्टोरेज, फिंगरप्रिंट स्कैनर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर हैं।
सैमसंग गैलेक्सी नोट FE-
सैमसंग का गैलेक्सी फैन एडिशन शुरुआत से काफी चर्चा में है। फोन को दोनों ही तरह के रिव्यू मिल चुके हैं। अब लोगों को इसकी लॉन्च का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि ये फोन पहले इंडियन यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को 8 अगस्त को पेश किया जा सकता है। इसमें 5.7 इंच 2K सुपर एमोलेड डिस्प्ले, Exynos 8890 प्रोसेसर, 4GB रैम, 64 GB स्टोरेज और 3,200mAh की बैटरी है। f1.7 अपर्चर के साथ 12MP का रियर कैमरा और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन है। दूसरे फीचर्स में इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा, फिंगरप्रिंट स्कैनर, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और आईआर पोर्ट हैं।
लेनोवो K7 नोट-
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है लेनोवो का K7 नोट। कंपनी ने फोन के लिए किलरनोट हैशटैग के साथ टीजर जारी किया था और इसका कैंपेन किया जा रहा है। फिलहाल फोन के ज्यादा फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि फोन फुल मेटल बॉडी के साथ होगा और इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें स्नैपड्रैगन 660 हीलियो P20, 4GB रैम, 32/64 GB स्टोरेज और 4,000mAh की बैटरी होगी।
सोनी एक्सपीरिया L1-
सोनी के इस फोन का यूजर्स को इंतजार है। कंपनी ने फोन के बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी, लेकिन फिलहाल इसकी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी फोन को मिड मंथ तक पेश कर सकती है। मिड रेंज के इस फोन में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉयड 7.0 पर ऑपरेट होगा। फोन में MT6737 प्रोसेसर, 2GB रैम, 16GB स्टोरेज और 2,620mAh की बैटरी है। इसमें 13MP रियर कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा, एक्सपैंडेबल स्टोरेज और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर हैं।
मोटो Z2 फोर्स-
बाकी फोन की तरह मोटो भी इस फोन को इस महीने में पेश कर सकती है। लॉन्च के साथ ही ये फोन कंपनी का पहला ड्यूल कैमरा फोन बन जाएगा। इसमें 5.5 इंच 2K P-OLED स्क्रीन है। कंपनी ने इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4/6 GB रैम, 64/128GB स्टोरेज और 2,730mAh की बैटरी दी है। इसमें 12MP का ड्यूल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा है। दूसरे फीचर्स में इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, एक्सपैंडेबल स्टोरेज जैसे फीचर हैं।
इंफीनिक्स जीरो 4-
इंडिया स्मार्टफोन मार्केट में एक नया ब्रांड दस्तक देने वाला है। कंपनी लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भेज चुकी है। रिपोर्ट आ रही हैं कि ये फोन आज यानी एक अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में जीरो 4 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड 6.0 और एंड्रॉयड 7.0 पर बेस्ड कस्टम इंटरफेस पर ऑपरेट होता है। फोन में मीडियाटेक MT6753 प्रोसेसर, 3GB रैम, 32GB स्टोरेज और 3,200mAh की बैटरी है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ 16MP का रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा है।
नोकिया 6-
नोकिया ने इस फोन का अनाउंस पिछले महीने किया था। नोकिया के इंडिया में काफी यूजर्स हैं और फोन की डिमांड को देखते हुए यह अगस्त लास्ट तक यूजर्स के बीच आ जाएगा। नोकिया 6 के फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिनमें 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है और एंड्रॉयड 7.1 पर ऑपरेट होता है। फोन में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 3GB रैम, 32GB स्टोरेज और 3,000mAh की बैटरी है। इसमें f2.0 अपर्चर के साथ 16MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है। दूसरे फीचर्स में इसमें एक्सपैंडेबल स्टोरेज, स्टीरियो स्पीकर, फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








