पाकिस्तान में बैन हो सकता है फेसबुक, वजह कर देगी हैरान

हाल ही में सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिग्गज सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर को पाकिस्तान में बैन किया जा सकता है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सरकार लगातार इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन नामों को सामने लाने का दवाब बना रही हैं, जो धर्म की निंदा या ऐसे किसी अवैध भाषण में शामिल है।

पढे़ं- ऑफिस में ये 7 इंटरनेट सर्च आपको डाल सकते हैं मुसीबत में
खबरों के मुताबिक, हाल ही में पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने फेसबुक के वाइस प्रेसिडेंट जोएल कापलान से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने मांग की, कि सोशल मीडिया खुद धर्म की निन्दा और विरोध में बयान देने वाले यूजर्स और ग्रुप की पहचान करे और उन्हें सामने लाए। अगर जल्द ही ऐसा नहीं होता है, तो इन सोशल मीडिया साइट को ब्लॉक किया जा सकता है।
पढ़ें- रोंगटे खड़े कर सकती है इस रोबोट से जुड़ी जानकारी
पाक सरकार ने इसके लिए ये भी मांग की थी कि सोशल मीडिया अकाउंट को फोन नंबर से लिंक किया जाए, जिसके जरिए ऐसे यूजर्स की पहचान करना आसान हो। बता दें कि फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म से ऐसे किसी भी फीचर को जोड़ने से इंकार करते हुए पाकिस्तान सरकार की इस मांग को पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया है।
पढ़ें- LTE फोन यूजर्स हो जाएं सावधान, कभी भी हो सकता है हैक
बता दें कि पाकिस्तान सरकार के फिंगर प्रिंट डेटा बेस व्यवस्था के अनुसार, पाकिस्तान के सभी नागरिकों को अपने मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना जरूरी है। वहीं फेसबुक पर अकाउंट बनाने के लिए फिलहाल सिर्फ ईमेल एड्रेस होना चाहिए। पाकिस्तान सरकार को इस मांग के लिए काफी क्रिटीसाइज किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान सऊदी शैली का फासीवाद धार्मिक देश बनता जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








