Home
Mobile

Apple Glowtime Event 2024: iPhone 16 Series की लॉन्चिंग से पहले iPhone 15 और iPhone 14 की कीमत में कटौती

Apple Glowtime Event 2024: Apple आज यानी 9 सितंबर 2024 को अपनी iPhone 16 Series को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। Apple के चाहने वाले इस सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। कंपनी अपने इस Glowtime इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार 10:30PM पर करेगी।

भारत में आप इस इवेंट को Apple Events वेबसाइट, Youtube और Apple TV ऐप पर लाइव देख सकेंगे। इसके लिए Apple के YouTube चैनल पर पहले से ही एक इवेंट शेड्यूल किया गया है। स्ट्रीम शुरू होने से पहले अलर्ट के लिए आप 'Notify Me' बटन पर क्लिक या टैप कर सकते हैं।

iPhone 16 Series की लॉन्च से पहले iPhone 15 और iPhone 14 की कीमतें घटी

Apple 'It's Glowtime' 2024 में iPhone 16 सीरीज इस इवेंट का मुख्य आकर्षण होगा। जिसके तहत चार मॉडल iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max पेश किए जा सकते हैं। लेकिन इस सीरीज की लॉन्चिंग से पहले भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट iPhone 15 और iPhone 14 पर भारी छूट दे रही है। चलिए इस आर्टिकल से आप सारी जानकारी ले सकते हैं।

Apple Event 2024 Live Updates In Hindi: आईफोन 16 सीरीज, एप्पल वॉच 10 सीरीज, एयरपॉड्स 4 कीमत

iPhone 15 और iPhone 14 पर बंपर छूट

iPhone 15 पर ह्यूज डिस्काउंट

iPhone 15 को भारत में 12 दिसंबर 2023 को लॉन्च किया गया था। लॉन्च के दौरान iPhone 15 के बेस वेरिएंट की कीमत 79,600 रुपये थी। बता दें कि iPhone 16 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले iPhone 15 पर Flipkart पर बंपर छूट ऑफर की जा रही है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। ऑफर के इस्तेमाल के बाद इस स्मार्टफोन को आप मात्र 69,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

इसके अलावा, Flipkart UPI का इस्तेमाल करने पर 1,000 रूपये का इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ भी मिलेगा। इस ऑफर से iPhone 15 के बेस वेरिएंट की कीमत और भी कम होकर मात्र 68,999 रुपये रह जाएगी। आप इस पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं, जिसकी मदद से आप 8,000 रुपये की अतिरिक्ट छूट पास सकते हैं।

iPhone 14 पर भारी डिस्काउंट

जानकारी के लिए बता दें कि iPhone 14 को भारत में 8 सितंबर 2022 को लॉन्च किया गया था। इस फोन के बेस वेरिएंट को 79,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब iPhone 16 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले इस पर भी छूट देखने को मिल रही है। Flipkart पर 57,999 रुपये की कीमत पर इस स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है।

अगर आप Flipkart UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको पूरे 1,000 रुपये की अतिरिक्ट छूट मिलेगी। इसके बाद आप इस फोन को 56,999 रुपये की कीमत पर घर ला सकते हैं। अब देर किस बात की है, आप भी इस ऑफर का अभी लाभ उठाएं और भारी छूट के साथ iPhone 14 और iPhone 15 को खरीद कर अपने घर ले आएं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Before the launch of the iPhone 16 Series, e-commerce website Flipkart in India is giving you huge discounts on iPhone 15 and iPhone 14. After this discount, you can buy both these smartphones at a very low price.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X