12 सितंबर को आ रहा है iPhone 8, लेकिन इसमें है ट्विस्ट!
साल 2017 में अब तक कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। सैमसंग, वनप्लस, नोकिया जैसे बड़े और पॉपुलर ब्रांड्स अपने फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर चुके हैं, अब इस साल की सबसे बड़ी लॉन्च iPhone 8 का इंतजार है।
रिपोर्ट्स की मानें तो ऐपल जल्द ही अपने अगले स्मार्टफोन आईफोन 8 को लॉन्च कर सकती है। हालांकि अब तक कंपनी की ओर से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, न ही कंपनी ने कोई हिंट दिया है। यदि पिछले साल के आईफोन 7 कीई लॉन्च पर नज़र डालें, तो कंपनी ने यह मिड सितंबर में पेश किया था।

iPhone 8 के साथ ही कंपनी iPhone 7s, iPhone 7s plus को लॉन्च करने के लिए भी चर्चाओं में है। उम्मीद है कि सितंबर मिड में यह तीनों स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिए जाएंगे।Mac4Ever की रिपोर्ट के अनुसार कुछ सोर्स के मुताबिक ऐपल आईफोन 8 का लॉन्च इवेंट 12 सितंबर को रख सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोर्सेज को लॉन्च इवेंट की जानकारी पहले से ही है, क्योंकि उन्हें आईफोन की मार्केटिंग की तैयारी करनी है।
आईफोन 8 के स्पेक्स स्टोरेज
एक अन्य रिपोर्ट में सामने आया है कि आईफोन 8 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च होगा। इस फोन के 64जीबी, 256जीबी और 512जीबी वैरिएंट पेश हो सकते हैं। फोन के 64जीबी और 256जीबी वैरिएंट के बारे में पहले भी कई लीक्स देखे गए हैं जबकि इसका 512जीबी स्टोरेज वैरिएंट नया लगता है।
Face आईडी
टेक जायंट ऐपल अपने स्मार्टफोन में एक टेक्नोलॉजी दे सकता है, जिसे कई एनालिस्ट रेवोलुशनरी बता रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें तीन मोड्यूल होंगे, एक फ्रंट कैमरा मोड्यूल, एक इंफ्रारेड ट्रांसमिशन मोड्यूल अरु एक इंफ्रारेड रिसीविंग मोड्यूल, जो कि आईफोन 8 को 3D मॉडलिंग परफॉर्म अकरने और फंक्शन सेंसिंग में मदद करेगा।
ये हो सकती है कीमत!
रीसेंट रुमर पर ध्यान दें, तो एक टेक्नोलॉजी एनालिस्ट के मुताबिक iPhone की बेस कीमत $1000 तक हो सकती है। वहीं इसके लॉन्च के लिए 12 सितंबर की डेट चर्चाओं में है और कहा जा रहा है कि यह 22 सितंबर है उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








