एवरग्रीन टच स्क्रीन फोन नोकिया 5530 एक्सप्रेस म्यूजिक

बाजार में एक समय था जब टच स्क्रीन के फोन कम ही थे मगर आज हर कंपनी टच स्क्रीन फोन लांच करने में लगी हुई है। सैमसंग ने इस जंग में नोकिया को भल ही पीछे छोड दिया हो मगर आज भी नोकिया का एक फोन एवरग्रीन बना हुआ है जिसमें टच फीचर के साथ म्यूजिक के नए फीचर दिए गए है आज भी भारतीय उपभोक्ताओं के बीच एक फोन अपनी एक अलग जगह बनाए हुए है तो चलिए आज चर्चा करते है नोकिया के 5530 टच स्क्रीन फोन के बारे में,
नोकिया ने 5530 के साथ 5230 मॉडल को भी साथ में लांच किया था जिसकी इस समय भारत में कीमत 9,599 और 5230 की कीमत 7,500 रुपये है। 5530 टच एक्सप्रेस फोन एक म्यूजिक सीरीज का शानदार मोबाइल फोन है जिसमें 360 x 640 पिक्सल सपोर्ट के साथ 2.9 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन दी गई है।
मोबाइल में फुल स्क्रीन क्वर्टी कीबोर्ड भी दिया गया है जिसमें दी गई बटने यूजर को फास्ट टाइपिंग स्पीड प्रोवाइड करने में मदद करती हैं। फोन का पुरा भारी 107 ग्राम है। म्यूजिक फीचरों के अलावा फोन में 3.2 मेगापिक्सल का कैमरा भी मौजूद है जो 4X डिजिटल जूम और ऑटो फोकस के साथ अच्छी क्वालिटी की पिक्चर प्रोवाइड करता है। कंपनी के अनुसार नोकिया 5530 टच फोन में यूजर लगातार 27 घंटे तक म्यूजिक का मजा ले सकता है।
नोकिया 5530 एक्सप्रेस म्यूजिक में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- 2.9 इंच का टीएफटी डिस्प्ले
- 640 x 360 पिक्सल के साथ 16.7 मिलियन कलर सपोर्ट
- ब्लूटूथ
- वाईफाई
- 4 जीबी इंटरनल मैमोरी
- 3.2 मेगापिक्सल कैमरा
- जीपीआरएस सपोर्ट
- 351 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम
- 5 घंटे का टॉक टाइम
- 1000 एमएएच की लियॉन बैटरी
- एफएम सपोर्ट
- S60 प्लेटफार्म
- कीमत- 9,599 रूपए (अनुमानित)


Click it and Unblock the Notifications








