Home
Mobile

Intex ने लॉन्च किया Aqua Selfie, एक खास सेल्फी कैमरा

By Agrahi

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने एक्वा सीरीज में एक नया नाम एक्वा स्लेफी जोड़ दिया है। फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और एलईडी फ़्लैश लाइट है। यह फोन की खासियत भी है।

इंटेक्स ने अपने इस स्मार्टफोन की कीमत 6,649 रुपए रखी है। इस फोन की कीमत कम है लेकिन फोन में कई डिसेंट फीचर्स हैं। इस फोन में QR कोड स्कैनर, Gaana, प्राइम विडियो, Vistoso/Xender जैसी प्री-इंस्टॉल ऐप्स भी हैं।
अब बात करते हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले, प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर के बारे में।

Intex ने लॉन्च किया Aqua Selfie, एक खास सेल्फी कैमरा

इंटेक्स एक्वा सेल्फी में 5.5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। जिसका रेजोल्यूशन 1280*720 पिक्सल है। यह हैंडसेट 178 ग्राम का है। फोन में एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। फोन में 1.3GHz क्वाड कोर स्प्रेडट्रूम एससी9832ए चिपसेट, 512MHz माली 400 जीपीयू दिया है।

Intex ने लॉन्च किया Aqua Selfie, एक खास सेल्फी कैमरा

एक्वा सेल्फी में 2जीबी की रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी होगी। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है, एसडी कार्ड की मदद से इसकी इंटरनल मैमोरी को 64जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन की बैटरी 3000mAh पॉवर की है, जो कि एक दिन का चार्ज देती है।

फोन में 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ ही 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी है। यह स्मार्टफोन दो कलर वैरिएंट में आता है, जिसमें ब्लैक और गोल्ड कलर शामिल हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी VoLTE सपोर्ट दिया गया है। फोन में ब्लूटूथ, जीपीएस भी दिया है। फोन का ऑडियो जैक 3.5mm का है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Intex has launched Aqua selfie smartphone with android nougat, the phone is priced at rs 6649. Read more about the phone, all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X