दो वेरिएंट में पेश होगा JioPhone, जानिए फोन के स्पेसिफिकेशन-फीचर्स
रिलायंस जियो ने अपने चर्चित 4जी VoLTE फीचर फोन, 'जियोफोन' को लॉन्च कर दिया है। फोन की कीमत 0 रुपए यानी कुछ भी नहीं है, लेकिन फोन को खरीदने के लिए यूजर्स को 1500 रुपए का डिपॉजिट कराना होंगे, जो तीन साल बाद यूजर्स को वापिस कर दिए जाएंगे। बता दें कि रिलायंस का जियोफोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल फोन के सभी फीचर्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन फोन के कुछ फीचर्स और स्पेशिफिकेशन की जानकारी सामने आ चुकी है।
पढ़ें- 4G LTE स्पीड में फिसला जियो, एयरटेल निकला आगे

पढ़ें- अब 40 फीट दूर से हो सकेगा Iris Scan
दो वेरिएंट में होगा पेश-
JioPhone दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। जियो फोन के एक वेरिएंट में क्वालकॉम प्रोसेसर होगा, तो वहीं दूसरे फोन में स्प्रेडट्रम चिपसेट दिया जाएगा।
21 जुलाई को क्वालकॉम इंडिया ने अपने ऑफिशियट
ट्वीट में सामने आई जानकारी- ट्विटर अकाउंट से ट्विट कर बताया था कि जियोफोन का एक मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 205 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा स्प्रेडट्रम कम्यूनिकेशन ने भी ट्वीट किया था, हालांकि ट्वीट में प्रोसेसर या चिपसेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
ये होंगे फीचर्स-
अगर जियोफोन के फीचर्स की बात करें तो जानकारी के मुताबिक, इसमें अल्फान्यूमेरिक कीबोर्ड मिलेगा। इसके अलावा फोन में 2.4 इंच का qvga डिस्प्ले होगा। इसमें टॉर्चलाइट बटन भी दिया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें हेडफोन जैक, माइक्रोफोन, स्पीकर और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। फोन में वॉयस कमांड फीचर भी हो सकता है। साथ ही जियो एप्स प्री-लोडेड होंगे। इसके अलावा जियोफोन फेसबुक, यूट्यूब भी सपोर्ट करेगा।
ये फीचर्स नहीं मिलेंगे-
अगर आपको सिर्फ जियोफोन में मौजूद फीचर्स के बारे में ही जानकारी है, तो आपको बता दें कि इन फोन में कुछ फीचर्स का न होना आपको निराश कर सकता है। रिपोर्ट आ रही हैं कि जियोफोन सिर्फ सिंगल सिम पर ही काम करेगा। इसके अलावा जियोफोन में इंस्टेंट मैसेंजिग ऐप वॉटसएप भी यूज नहीं किया जा सकेगा। रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि जियोफोन हॉटस्पॉट फीचर को भी सपोर्ट नहीं करेगा।
जियोफोन मेकर्स-
बता दें कि जियोफोन के मेकर्स को लेकर यूजर्स के बीच हमेशा ही सस्पेंस बना रहा है। पहले जहां खबरें आ रही थीं कि जियोफोन का निर्माण फॉक्सकॉन करेगा। उसके बाद कुछ रिपोर्ट में कहा गया कि जियोफोन बनाने के लिए रिलायंस ने इंटेक्स को ऑर्डर दिया है। इसी बीच रिलायंस जियो के मालिक और चेयरमेन खुद मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो फोन को भारतीय इंजीनियर ही बनाएंगे।
जियोफोन प्री-ऑर्डर 24 अगस्त से शुरू-
बता दें कि फिलहाल जियोफोन की प्री बुकिंग शुरू नहीं हुई है। अगर आप इस फोन को बुक करना चाहते हैं, तो जियोफोन फोन के लिए प्री-ऑर्डर 24 अगस्त से शुरू होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








