Home
Mobile

8 हजार रुपये में एलजी का नया स्‍मार्टफोन ऑप्टिमस L3

8 हजार रुपये में एलजी का नया स्‍मार्टफोन ऑप्टिमस L3

स्‍मार्टफोन बाजार में कम कीमत के हैंडसेट की मांग को दखते हुए एलजी जल्‍द नया स्‍मार्टफोन लांच करने वाला है, एलजी नया फोन अपनी ऑप्‍टिमस सीरीज के तहत लांच करेगा। एंड्रॉएड प्‍लेटफार्म पर रन करने वाले ऑप्‍टिमस L3 E400 की घोषणा एलजी ने 26 फरवरी 2012 को की थी, इसके फीचरों को देखते हूए इसकी कीमत वाजिब कही जा सकती है।

कंपनी ने एलजी L3 E400 को 8,000 रुपए की अनुमानित कीमत में लांच करने का फैसला किया है। अगर आप चाहें तो इसे पहल से बुक भी कर सकते हैं। फोन के फीचरों पर नजर डालें तो L3 E400 में 3.2 इंच की स्‍क्रीन दी गई है जो 320x240 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है।

फोन के बैक में 3.15 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जो अच्‍छी क्‍वालिटी की वीडियो रिकार्डिंग करता है। पॉवर के लिए फोन में 800 मेगाहर्ट का प्रोसेसर इनबिल्‍ड है। अगर आप फोन की मैमोरी को बढ़ाना चाहते है तो इसके लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड कर सकते हैं।

इसके अलावा 3.5 एमएम जैक, जीपीआरएस, ऐज, मल्‍टीटच, वाईफाई, ब्‍लूटूथ जैसे आकर्षक फीचर दिए गए हैं। 8,000 रुपए की कीमत में इतने ढेर सारें फीचरों से लैस ब्रांडेड फोन एक अच्‍छा सौदा है।

एलजी ऑप्‍टिमस L3 E400 में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 3.2 इंच की टच स्‍क्रीन

  • 320x240 रेज्‍यूलूशन सपोर्ट

  • 800 मेगाहर्ट का प्रोसेसर

  • 3.15 मेगापिक्‍सल का कैमरा

  • 3.5 एमएम ऑडियो जैक

  • वाईफाई, ब्‍लूटूथ

  • 32 जीबी एक्‍पेंडेबल सपोर्ट

  • माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट

  • 8,000 रुपए अनुमानित कीमत
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X