Home
Mobile

Moto E4 plus को आज 999 रुपए में खरीद सकते हैं आप, जानिए कैसे

By Agrahi

मोटोरोला का स्मार्टफोन मोटो ई4 प्लस अपनी बिग बैटरी पॉवर के साथ भारतीय मार्केट में एंट्री ले चुका है। इस फोन को कंपनी ने खास तौर पर फ्लिप्कार्ट के साथ सेल के लिए उपलब्ध कराया है। इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 9,999 रुपए रखी है, लेकिन आप चाहें तो इसे 999 रुपए की कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Moto E4 plus को आज 999 रुपए में खरीद सकते हैं आप, जानिए कैसे

दरअसल फ्लिप्कार्ट मोटोरोला के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर के साथ पेश कर रही है। जिसके तहत ग्राहक इस फोन पर पूरे 9000 रुपए तक की छूट पा सकते हैं। जिसके बाद यह स्मार्टफोन ग्राहकों को 999 रुपए की कीमत में मिलेगा।

एक्सचेंज ऑफर

एक्सचेंज ऑफर

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया फ्लिप्कार्ट मोटो ई4 प्लस पर 9000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है, जो कि आपको एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को अपने पुराने स्मार्टफोन के साथ इस फोन को एक्सचेंज करना होगा।

यह एक्सचेंज ऑफर अलग अलग फोन पर अलग अलग हो सकता है।

नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर

नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर

यदि आप चाहें तो इस स्मार्टफोन को ईएमआई के साथ भी खरीद सकते हैं। इस फोन के लिए नो कॉस्ट ईएमआई 1,111 रुपए प्रति माह से शुरू होती है। जबकि अन्य ईएमआई इस फोन पर 485 रुपए से प्रति महीने से शुरू हैं।

बायबैक गारंटी

बायबैक गारंटी

इसके अलावा फ्लिप्कार्ट मोटोरोला मोटो ई4 प्लस पर बायबैक ऑफर भी दे रहा है। इसमें आपको 199 रुपए में बायबैक गारंटी मिलती है। यानी कि यदि आप 199 रुपए में बायबैक गारंटी खरीदें तो इस फोन को किसी अन्य नए फोन के लिए एक्सचेंज करेंगे तो आपको 4000 रुपए का ऑफ मिलेगा।

मोटो ई4 प्लस स्पेसिफिकेशन

मोटो ई4 प्लस स्पेसिफिकेशन

मोटो ई4 प्लस स्मार्टफोन 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। यह फोन 5000mAh की बिग बैटरी के साथ आएगा। यह फोन एंड्रायड नॉगट पर काम करता है। साथ ही इसमें 5एमपी का फ्रंट और 13एमपी का रियर कैमरा है।

अन्य फीचर

अन्य फीचर

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की खासियत इसकी 5000mAh की बैटरी है। जो कि एक सिंगल चार्ज पर 2 दिनों तक का चार्ज देती है। इस फोन में डूअल सिम सपोर्ट है और यह फाइन गोल्ड और आयरन ग्रे कलर वैरिएंट में आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto E4 plus is available on flipkart at just rs 999, here is you can crack the deal. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X