Home
Mobile

मोटोरोला के इस फोन की स्क्रीन टूटने के बाद अपने आप जुड़ जाएगी

By Neha

स्मार्टफोन मार्केट में मोबाइल ब्रांड इस समय यूनिक फीचर के साथ फोन लॉन्च कर रहे हैं। मोबाइल कंपनियां इस समय फोन की स्क्रीन पर फोकस कर रही हैं। हाल ही में चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Meizu ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Meizu Pro 7 और Meizu Pro 7 Plus लॉन्च किया था, जिसमें ड्युल डिस्प्ले था। अब मोटोरोला एक ऐसा स्मार्टफोन ला रही है, जिसकी स्क्रीन चटकने या टूटने के बाद अपने आप जुड़ जाएगी।

मोटोरोला के इस फोन की स्क्रीन टूटने के बाद अपने आप जुड़ जाएगी

पढे़ं- ट्विटर पर ब्लू टिक पाना है इतना आसान, फॉलो करें ये स्टेप्स

बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अमेरिकी पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफिस में स्क्रीन टूटने पर खुद ठीक होने वाली तकनीक के पेटेंट के लिए आवेदन दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस टेक्नीक की स्क्रीन में स्क्रीन के चटकने और टूटने पर मेमोरी पॉलिमर और हीट के जरिए इसे ठीक किया जा सकेगा। रिपोर्ट्स ये भी हैं कि कंपनी इस स्क्रीन टेक्नीक के लिए एक ऐप भी डिजाइन कर सकती है।

पढ़ें- दिल्ली पहुंचा 'वानाक्राई' साइबर अटैक, 200 अकाउंट किए लॉक

इस ऐप के जरिए यूजर को स्क्रीन डैमेज होने के बारे में पता चल सकेगा। स्क्रीन की हीलिंग के लिए हीट का सहारा लिया जाएगा। हीट जेनेरेट करने के लिए किसी डॉक या प्लग पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद यूजर्स ग्लास पर हीट देगा, जिसे स्क्रीन रिकवर हो सकेगी। बता दें कि कंपनी ने अभी तक ये साफ नहीं किया है कि यह स्मार्टफोन्स की मेकिंग कब शुरू होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to report Motorola can launch phone with self-healing screen. For more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X