Home
Mobile

सस्ते हुए OnePlus 5 और OnePlus 3T स्मार्टफोन, जानें नया प्राइस

By Neha

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपने प्रॉडक्ट पर खास ऑफर्स देने का ऐलान किया है। वन प्लस ये खास ऑफर इंडिया में सफलतापूर्वक 1000 दिन पूरे होने की खुशी में दे रही है। कंपनी इस माइलस्टोन पीरियड को यूजर्स के साथ भी सेलिब्रेट करना चाहती है और इसीलिए अपने फ्लैगशिप डिवाइस पर डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स दे रही है।

सस्ते हुए OnePlus 5 और OnePlus 3T स्मार्टफोन, जानें नया प्राइस

बता दें कि कंपनी 'OnePlus 1,000 Day' सेल में फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 5 और OnePlus 3T हैंडसेट पर फ्लेट डिस्काउंट देगी। इस सेल में OnePlus 3T स्मार्टफोन को 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी मार्केट वेल्यू 29,999 रुपए है, वहीं OnePlus 5 भी 1,000 रुपए के फ्लेट डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा।

पढ़ें- मैलवेयर से बचने Google ने लिया बड़ा कदम, फ़ोन में इंस्टाल मिलेगा ये एप्लीकेशन

बता दें कि इस प्रोमोशनल ऑफर की शुरूआत 5 सितंबर से होगी और यह 7 सितंबर तक चलेगा। सेल में फ्लेट डिस्काउंट के अलावा कंपनी कई अन्य ऑफर्स भी दे रही है। वनप्लस की इस सेल में ऐक्सिस बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को इन डिवाइस की खरीदारी पर 2,000 रुपए कैशबैक मिलेगा।

पढ़ें- IFA 2017 : 6 इंच के फुलविज़न डिस्प्ले के साथ LG V30 लॉन्च

सस्ते हुए OnePlus 5 और OnePlus 3T स्मार्टफोन, जानें नया प्राइस

कंपनी इसके अलावा फोन पर एक्स्चेंज ऑफर भी दे रही है, जिसमें पुराने OnePlus 3T और OnePlus 5 हैंडसेट के एक्सचेंज पर 2,000 रुपए की छूट दी जाएगी। यही नहीं कंपनी एडिशनल ऑफर्स के तहत 100 लकी कस्टमर्स को डोमेस्टिक फ्लाइट के टिकट भी दे रही है। साथ ही ईएमआई से खरीदारी के लिए भी यहां नो कोस्ट ऑन ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus offers discounts on Oneplus 5 and Oneplus 3T smartphones to celebrate 1,000 days in India. For more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X