एंड्रायड किटकैट स्मार्टफोन वो भी सिर्फ 3,750 रुपए में
इंट्री लेवल की रेंज में पैनासोनिक एक नया एंड्रायड स्मार्टफोन ले कर आया है T9, पैनासोनिक T9 को 3,750 रुपए में लांच किया है, लेकिन इसमें एक चीज आपको निराश कर सकती है वो है एंड्रायड 4.4 किटकैट ओएस जो अब पुराना हो चुका है। ई कामर्स साइट में पैनासोनिक T9 को 3,790 में आप खरीद सकते हैं, साइट के अनुसार T9 में ड्युल सिम, एंड्रायड 4.4 किटकैट ओएस, 1.3 गीगाहर्ट ड्युल कोर प्रोसेसर और 512 एमबी की रैम दी गई है।
पढ़ें: टॉप 5 एप्स जो आपके फोन में जरूर होनी चाहिए ?

पैनासोनिक टी 9 में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लिड फ्लैश लाइट के साथ लगा हुआ है जबकि सेकेंडरी कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्पेंडे कर सकते हैं।
पढ़ें: अंतरिक्ष की आवाजें बनेंगी आपके मोबाइल की रिंगटोन !
वहीं इसमें दिए गए कनेक्टीविटी ऑप्शनों पर नजर डालें तो इसमें 2जी,वाईफाई, माइक्रोयूएसबी जैसे फीचर दिए गए है। पॉवर बैकप की बात करें तो पैनासोनिक T9 में दी गई 1500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

पैनासोनिक टी 9 में दिए गए फीचर
3.5 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन
1.3 गीगाहर्ट ड्युल कोर प्रोसेसर
ड्युल सिम
एंड्रायड 4.4 किटकैट ओएस
2 मेगापिक्सल रियर कैमरा, लिड फ्लैश
0.3 मेगापिक्सल वीजिए कैमरा
3.5 एमएम ऑडियो जैक, एफएम रेडियो
179 x 63.7 x 10.1 साइज़
2जी, वाईफाई, ब्लूटूथ
512 एमबी रैम, 4जीबी इंटरनल मैमोरी, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
1300 एमएएच बैटरी


Click it and Unblock the Notifications








