Realme या Motorola: फीचर्स की रेस में कौन-सा फोन आगे, पावर और परफॉर्मेंस में किसे खरीदना सही डील?
Realme ने अपनी नार्जो 80 सीरीज के अंदर realme narzo 80 pro स्मार्टफोन को पावरफुल फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुकाबला कुछ दिन पहले आए मोटोरोला एज 60 फ्यूजन से किया जा रहा है।
दोनों में कई खूबियां एक जैसी हैं। ऐसे में इनका कंपेरिजन तो बनता है। हम यहां दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन का स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के आधार पर कंपेरिजन करने वाले हैं, जिससे आपको दोनों के बारे में आइडिया हो जाएगा।
Realme Narzo 80 Pro स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले- इस फोन में 6.77 इंच FHD+ एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, और 3840Hz PWM डिमिंग के साथ आती है।
प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर है, जिसे 12GB तक रैम और 14GB वर्चुअल रैम (कुल 26GB डाइनामिक रैम), UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा- इसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर (OIS), 2MP मोनो सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा है। इसमें AI स्मार्ट फेस और मोशन डीब्लर जैसे फीचर हैं।
बैटरी- लेटेस्ट फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
सॉफ्टवेयर- एंड्रॉइड 15 बेस्ड realme UI 6.0 ओएस मिलता है।
अन्य फीचर्स- Cyclone VC कूलिंग, 90fps BGMI सपोर्ट, IP66/IP68/IP69 रेटिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।

Motorola Edge 60 Fusion स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले- मोटोरोला के फोन में 6.7 इंच कर्व्ड pOLED 1.5K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स ब्राइटनेस, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ मिल रही है।
प्रोसेसर- MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलता है।
कैमरा- 50MP Sony LYTIA 700C मेन कैमरा (OIS), 13MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ मिल रहा है।
बैटरी- एज 60 फ्यूजन में 5,500mAh बैटरी 68W TurboPower चार्जिंग के साथ मिलती है।।
सॉफ्टवेयर- एंड्रॉइड 15 बेस्ड Hello UI मिल रहा है। कंपनी ने 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
अन्य फीचर्स- फोन में IP68+IP69 डस्ट/वाटर प्रोटेक्शन, MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन, Moto AI, Smart Water Touch 3.0, Dolby Atmos जैसे फीचर मिलते हैं।

प्राइस कंपेरिजन
मोटोरोला एज 60 फ्यूजन का 8GB+256GB वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है। इसके 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। दूसरी तरफ लेटेस्ट Realme Narzo 80 Pro का 8GB+128GB वेरिएंट 19,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट 23,499 रुपये में आया है।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आप एक पावरफुल कैमरा, बड़ी बैटरी और गेमिंग के लिए शानदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो Realme Narzo 80 Pro आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है। वहीं. अगर आपको प्रीमियम डिजाइन, बेहतर डिस्प्ले और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहिए तो Motorola Edge 60 Fusion एक ज्यादा बैलेंस्ड और लॉन्ग-टर्म ऑप्शन बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








