Home
Mobile

ये हैं बेस्ट और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले इंडियन ब्रांड स्मार्टफोन

By Agrahi
Micromax Bolt Q3001 (Hindi)

स्मार्टफोन के बढ़ते हुए बिज़नस और डिमांड ने न केवल स्मार्टफोन लाखों लोगों को रोजगार दिया है बल्कि स्मार्टफोन निर्माताओं को भी कुछ अच्छा और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है। आज स्मार्टफोन में दी गई टेक्नोलॉजी की मदद से यूज़र्स के कई काम आसान हो गए हैं, और ये छोटा सा गैजेट कई अन्य डिवाइस के काम भी निपटा सकता है।

भारत के स्मार्टफोन निर्माता, कई वेस्टर्न निर्माताओं की तरह शिपमेंट के लिए चाइनीज़ मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स पर निर्भर नहीं करते हैं, बल्कि वो अपने प्लांट सेटअप करते हैं। आज भले ही कोई कहे कि टेक्नोलॉजी के लिहाज से भारत काफी पीछे है, लेकिन इसमें भी कोई संदेह नहीं है कि धीरे धीरे भारत आगे निकल रहा है।

भारत के कई ब्रांड्स की पॉपुलैरिटी भी काफी है, जिनमें माइक्रोमैक्स इंटेक्स और लाइफ ब्रांड फोन शामिल हैं। हाल ही में हमने कुछ स्मार्टफोन 10,000 रुपए की केटेगरी में भी देखें जो कि एंड्रायड नॉगट और 4जी VoLTE कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।

कार्बन ऑरा नोट प्ले

कार्बन ऑरा नोट प्ले

कीमत 7,590 रुपए
6 इंच की एचडी डिस्प्ले के इस स्मार्टफोन में 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर है। इस फोन में 2जीबी रैम दी गई है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर कम करता है। फोन डूअल सिम के साथ आता है। इसमें 8 एमपी रियर और 5एमपी फ्रंट कैमरा है। इसमें 4जी VoLTE सपोर्ट है, इसकी बैटरी 3300mAh की है।

माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 Q4311

माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 Q4311

कीमत 9,999 रुपए
इस स्मार्टफोन में है 5.2 इंच की आईपीएस एलसीडी 720*1280 पिक्सल है। फोन में एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह फोन क्वाड कोर 1.3GHzGHz कॉर्टेक्स ए53 के साथ आता है। इसकी रैम 3जीबी की है। फोन में 32जीबी स्टोरेज है। इसका रियर कैमरा 13एमपी और फ्रंट कैमरा 8एमपी का है।

यू यूनीक 2

यू यूनीक 2

कीमत 5,999 रुपए
यू यूनीक में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है, यह कॉर्निंग गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737 64 बिट प्रोसेसर दिया गया है। इसकी रैम 2जीबी की है और 16जीबी की स्टोरेज है।

माइक्रोमैक्स कैनवास 1

माइक्रोमैक्स कैनवास 1

कीमत 6,999 रुपए
माइक्रोमैक्स कैनवास 1 में 5 इंच एचडी इन सेल आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737 64 बिट प्रोसेसर, माली टी720 एमपी 1 जीपीयू है। इस फोन की रैम 2जीबी की है और इसमें 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। यह एंड्रायड नॉगट पर काम करता है। इसमें 4जी VoLTE सपोर्ट है।

लावा ए44

लावा ए44

कीमत 4,199 रुपए
लावा के स्मार्टफोन में 4.0 इंच टीएफटी 480*800 पिक्सल डिस्प्ले है। यह एंड्रायड नॉगट पर काम करता है, इसमें जीबी की रैम है और 1.1 GHz प्रोसेसर है। इसकी इंटरनल मैमोरी 8जीबी की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best Indian 4G Volte Android Nougat Smartphones. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X