जानें कौन है बेस्ट, OnePlus Nord 2 या Samsung Galaxy A52s 5G
OnePlus Nord 2 को कुछ हफ्ते पहले ही लॉन्च किया था, जबकि Samsung Galaxy A52s 5G को भारत में 1 सितंबर को लॉन्च किया गया है। ये लेटेस्ट दोनों ही स्मार्टफोन जो 5G के लिए सपोर्टेड भी है और मार्केट में कड़ी टक्कर दे सकते हैं। हालांकि ये प्रीमियम रेंज में आते हैं। इस प्रकार आने वाले महीनों में दोनों ही स्मार्टफोन्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। क्योंकि इन दोनों ही लेटेस्ट हैंडसेट में कई शानदार फीचर्स और जबरदस्त कैमरा फीचर भी मिलता है। तो आइये आज हम वनप्लस नॉर्ड 2 और सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी की तुलना करते है और जानते है कि बेस्ट कौन है।

OnePlus Nord 2 बनाम Samsung Galaxy A52s 5G के स्पेसिफिकेशन
वनप्लस नॉर्ड 2 90Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ 6.43-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जबकि गैलेक्सी A52s 5G 6.5-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ 1800x2400 पिक्सल के रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ आता है।
डिस्प्ले की बात करें, तो Samsung Galaxy A52s 5G नॉर्ड 2 से बहुत आगे रह जाता है क्योंकि यह 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें थोड़ी बड़ी स्क्रीन मिलती है।
वहीं अगर कैमरा फीचर की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी A52s 5G एक 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ आता है जिसे 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और दो 5MP सेंसर (मैक्रो और डेप्थ) के साथ जोड़ा गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का सेंसर मिलता है।
जबकि अगर वनप्लस नॉर्ड 2 को देखें, तो इसके पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जहां प्राइमरी सेंसर 50MP का आता है जिसे 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 2MP मोनोक्रोम सेंसर के साथ जोड़ा गया है। इस प्रकार सैमसंग के मुक़ाबले वनप्लस नॉर्ड 2 कैमरा डिपार्टमेंट में भी थोड़ा पीछे रह जाता है।
इस प्रकार अगर हम परफॉर्मेंस की बात करें तो, OnePlus Nord 2 मीडियाटेक डाइमेंशन 1200-एआई SoC द्वारा संचालित है जो 12GB तक RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ है, जबकि गैलेक्सी A52s 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC के साथ 8GB तक RAM के साथ आता है। और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
बैटरी की बात करें तो, Nord 2 एक 4500mAh बैटरी के साथ आता है जो 65W फास्ट-चार्जिंग के लिए सपोर्ट करता है। वहीं, गैलेक्सी A52s 5G में भी 4,500mAh की बैटरी है लेकिन यह केवल 25W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। और दोनों ही लेटेस्ट डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 11 पर काम करते है।
OnePlus Nord 2 बनाम Samsung Galaxy A52s 5G की क्या है कीमत
जैसा कि आपको बता दें कि वनप्लस नॉर्ड 2 तीन अलग-अलग वेरिएंट में आता है। बेस वेरिएंट की कीमत 6GB+128GB के लिए 27,999 रुपये है। इसके दो और वेरिएंट हैं जिसमें 8GB+128GB की कीमत 29,999 रुपये और 12GB+256GB के लिए 34,999 रुपये है।
वहीं अगर Samsung Galaxy A52s 5G की बात करें तो इसे भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 6GB+128GB के साथ आता है और इसकी कीमत 35,999 रुपये है और दूसरा 8GB+128GB है जो 37,499 रुपये में उपलब्ध है।
इस प्रकार आप देख सकते हैं, कि सैमसंग गैलेक्सी A52s 5G जो वनप्लस नॉर्ड 2 की तुलना में थोड़ा ज्यादा महंगा है। लेकिन सभी की चॉइस अपनी-अपनी होती है। साथ ही नॉर्ड 2 के लॉन्च हुए कुछ समय हुआ है और उसको बहुत पसंद किया गया है, लेकिन अब देखा जाएगा कि क्या सैमसंग का यह नया हैंडसेट नॉर्ड 2 को टक्कर दे पाएगा या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications







